फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Tractor trolley prevented

ट्रैक्टरों से उपखनिज की निकासी पर रोक 

Thu, 20 Apr 2017 11:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, टनकपुर (चंपावत)
ब्यूरो/अमर उजाला, टनकपुर (चंपावत) Updated Thu, 20 Apr 2017 11:34 PM IST
विज्ञापन
Tractor trolley prevented
ट्रैक्टर ट्रॉली को रोका - फोटो : अमर उजाला

टनकपुर (चंपावत)। शारदा से ट्रैक्टर ट्रॉलियों में उपखनिज की निकासी की अनुमति देने से शक्तिमान ट्रक और ट्रैक्टर स्वामियों के बीच विवाद गया। ट्रैक्टर स्वामियों द्वारा शक्तिमान ट्रक एसोसिएशन के अध्यक्ष आदि ट्रक मालिकों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर तक पर मामले ने और तूल पकड़ लिया है। बहरहाल पुलिस ने मां के निधन पर छुट्टी गए खनन प्रभारी के लौटने तक ट्रैक्टर ट्रॉलियों से निकासी रोकने को कहा है। इधर शक्तिमान ट्रक एसोसिएशन ने रविवार को बैठक बुलाई है। 

विज्ञापन


शारदा से सिर्फ शक्तिमान ट्रकों से ही खनिज निकासी होती है, लेकिन अब ट्रैक्टर मालिकों ने भी ट्रैक्टर ट्रॉलियों से खनिज निकासी का प्रयास करने से विवाद हो गया है। इस बार शुरू हुए खनन सत्र में दूसरी बार ट्रैक्टर ट्रॉलियों से खनिज निकासी का विवाद हुआ है। बताया जाता है कि बृहस्पतिवार को वन निगम की खनन इकाई ने दो ट्रैक्टरों को खनिज निकासी की अनुमति दी। इन ट्रैक्टरों के खनन क्षेत्र में पहुंचते ही शक्तिमान ट्रक मालिकों ने विरोध कर दिया। उन्होंने ट्रैक्टरों से खनिज निकासी नहीं होने दी तो ट्रैक्टर मालिक कमल सिंह ने शक्तिमान ट्रक एसोसिएशन अध्यक्ष योगेंद्र सिंह ज्याल व अन्य के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दे दी।
विज्ञापन


ट्रैक्टर मालिकों का कहना है कि उन्होंने परिवहन विभाग में कॉमर्शियल वाहन के रूप में अपने ट्रैक्टरों का रजिस्ट्रेशन कराया है। इसलिए वह अपने ट्रैक्टरों से कोई भी कॉमर्शियल कार्य कर सकते हैं। इधर कोतवाली में तहरीर देने की सूचना मिलने पर दोपहर बाद ट्रक मालिकों का कोतवाली में जमावड़ा लग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीओ आरएस रौतेला, कोतवाल अरुण कुमार वर्मा ने दोनों पक्षों को समझाकर फिलहाल मामला शांत करवा दिया। कोतवाल ने बताया कि खनन प्रभारी के छुट्टी से लौटने के बाद एसडीएम और डीएलएम ही समाधान निकालेंगे। तब तक ट्रैक्टर मालिकों से खनिज निकासी न करने को कहा गया है। विरोध करने वालों में शक्तिमान ट्रक एसोसिएशन अध्यक्ष समेत विनोद भट्ट उर्फ बॉबी, महेश सिंह, जीडी खुल्लर, जगदीश बिष्ट, मनोज गुप्ता, कमल गुप्ता आदि थे। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed