{"_id":"5759a8d64f1c1b41359c5bbc","slug":"tracking-the-young-leaves","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरी झंडी दिखाकर ट्रैकिंग दल को किया रवाना ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरी झंडी दिखाकर ट्रैकिंग दल को किया रवाना
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
Updated Thu, 09 Jun 2016 11:05 PM IST
विज्ञापन
ट्रैकिंग के लिए युवा रवाना
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंपावत। जिले के 25 युवाओं का दल बृहस्पतिवार को 15 दिनी हॉईएल्टीट्यूट ट्रैकिंग प्रशिक्षण के लिए पांछू ग्लेशियर पिथौरागढ़ के लिए रवाना हुआ। जिला क्रीड़ा अधिकारी आरएस धामी, जिला पर्यटन विकास अधिकारी आरएस ऐरी ने दल को झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने दल के सभी सदस्यों का मार्गदर्शन करते हुए कहा कि सभी प्रतिभागी टीम वर्क के तौर पर एक साथ लक्ष्य प्राप्त करें।
विज्ञापन
उन्होंने लक्ष्य प्राप्ति में किसी भी शॉर्ट रास्ते को न अपनाने की सलाह देते हुए बधाई भी दी। ट्रैकिंग दल 10, 11 जून को मुनस्यारी, 12 को मिलम, 13 जून को बगुडियार होते हुए 14 जून को रिलकोट, 15 से 19 जून तक बेस कैंप गनघर, 20 जून को रिलकोट, 21 बगुडियार, 22 को मुनस्यारी में ट्रैकिंग करते हुए 23 जून को चंपावत पहुंचेगा। बलवंत सिंह कपकोटी के नेतृत्व में दल के साथ प्रशिक्षक राजेंद्र पुनेड़ा, धन सिंह बिष्ट, विनोद बगोली, ज्योति भंडारी, कैंप मैनेजर रितेश राय शामिल हैं।
विज्ञापन