फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Tourists decreased this time due to less rain and snowfall

Champawat News: कम बारिश, वर्फबारी से इस बार घटे पर्यटक

Mon, 19 Feb 2024 10:29 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Mon, 19 Feb 2024 10:29 PM IST
विज्ञापन
Tourists decreased this time due to less rain and snowfall
चंपावत जिले में पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण चल्थी घाटी क्षेत्र। संवाद
चंपावत। बारिश और बर्फबारी न होने का असर पर्यटन पर भी पड़ा है। चंपावत की खूबसूरती का दीदार करने वाले सैलानियों की संख्या में कमी आ रही है। हालांकि इस वर्ष जनवरी में यहां 14310 देशी पर्यटक पहुंचे। इनमें 15 विदेशी पर्यटक भी शामिल हैं।
विज्ञापन


चंपावत में प्रतिवर्ष सैकड़ों पर्यटक भ्रमण करने के लिए आते हैं। पर्यटन से जुड़े लोगों का कहना है कि इस बार बर्फबारी न होने का असर पर्यटन पर पड़ा है। ऐसा इसलिए क्योंकि पर्यटक मुनस्यारी, धारचूला और पिथौरागढ़ जाते हैं, वहां से चंपावत भी आते हैं। कुछ लोगों का कहना है कि यहां के होटलों में बेहतर सुविधाएं मिलने लगे और पर्यटक स्थलों का विकास हो तो पर्यटन में चार चांद लग सकते हैं।
विज्ञापन




कोट

जिले के धार्मिक और पर्यटन स्थलों का विकास किया जा रहा है। वर्तमान में जिले में सभी पर्यटक आवास गृहों की मरम्मत चल रही है। जल्द ही मरम्मत के कार्य पूरे होंगे और पर्यटकों की आमद में वृद्धि होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


-अरविंद गौड़, जिला पर्यटन विकास अधिकारी, चंपावत।





वर्षवार पर्यटकों की संख्या

-पर्यटन विभाग के आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2019-20 में 1.88 लाख से अधिक देशी और 213 विदेशी पर्यटक यहां आए।

-वर्ष 2020-21 में देशी पर्यटकों की संख्या 2.10 लाख से अधिक रही जबकि विदेशी पर्यटकों की संख्या 191 रही।

-वर्ष 2021-22 में 47 हजार से अधिक देशी पहुंचे।

-कोरोना के बीच वर्ष 2022 में पर्यटकों की आमद कम रही।






विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed