फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Tourism facilities will be expanded in Ladidhura temple

Champawat News: लड़ीधूरा मंदिर में होगा पर्यटन सुविधाओं का विस्तार

Thu, 16 Nov 2023 10:36 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Thu, 16 Nov 2023 10:36 PM IST
विज्ञापन
Tourism facilities will be expanded in Ladidhura temple
पिथौरागढ़ के वरदानी मंदिर के पास पार्क सौंदर्यीकरण कार्य का शुभारंभ करते पालिकाध्यक्ष राजेंद्र
सतीश जोशी सत्तू
विज्ञापन

चंपावत। जिले में पर्यटन विभाग की ओर से बाराकोट विकासखंड के प्रसिद्ध लड़ीधूरा मंदिर में पर्यटन सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा। जिला योजना में विभाग की ओर से 10 लाख की लागत से लड़ीधूरा में व्यू प्वाइंट का निर्माण और बुनियादी सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा।
इसके अलावा ऐड़ीधूरा मंदिर में भी बुनियादी पर्यटन सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा। इसके लिए कार्यदायी संस्था ग्रामीण निर्माण निगम की ओर सेे विस्तृत परियोजना रिपोर्ट तैयार की गई है। जिला पर्यटन विकास अधिकारी अरविंद गौड़ के अनुसार पर्यटक स्थलों के विकास और सौंदर्यीकरण योजना के तहत लड़ीधूरा और ऐड़ीधूरा मंदिर में पर्यटकों की सुविधाओं के लिए व्यू प्वाइंट के निर्माण के साथ ही मंदिर स्थलों का विस्तारीकरण किया जा रहा है। इसके लिए चालू वर्ष की जिला योजना में दस लाख की धनराशि आवंटित की गई है। संवाद
विज्ञापन

चाय बागान तक चलेगी शटल बस सेवा
चंपावत। जिला मुख्यालय के शिलिंगटाक स्थित चाय बागान तक पर्यटकों की सुविधा के लिए शटल बस सेवा का संचालन किया जाएगा। जिला पर्यटन विकास अधिकारी अरविंद गौड़ के अनुसार शिलिंगटाक चाय बागान में पर्यटकों के लिए सभी बुनियादी सुविधाओं के विस्तार के बाद पर्यटकों की आमद बढ़ने के कारण जिला मुख्यालय से शिलिंगटाक चाय बागान तक शटल बस सेवा संचालित करने का प्रस्ताव पर्यटन निदेशालय को भेजा गया है जिसकी मंजूरी मिलने पर शटल बस सेवा संचालित कर दी जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

चार स्थानों में बनेगी सोलर पंप आधारित सिंचाई योजनाएं
चंपावत। जिले में लघु सिंचाई विभाग की ओर से ग्रामीण क्षेत्रों में कृषि उत्पादकता के साथ ही किसानों की आय बढ़ाने के लिए नाबार्ड के सहयोग से चार स्थानों में सोलर पंप आधारित सामूहिक सिंचाई योजनाएं प्रस्तावित की गई हैं। लघु सिंचाई विभाग के ईई प्रशांत कुमार के अनुसार नाबार्ड के सहयोग से ढकना, बाजरीकोट, चौड़ासेठी और डिगडई में 64.57 लाख रुपये की लागत से सामूहिक सिंचाई योजनाओं का निर्माण किया जा रहा है। जिससे करीब 15.40 हेक्टेयर कृषि भूमि में सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। संवाद
वरदानी मंदिर पार्क सौंदर्यीकरण का कार्य शुरू

पिथौरागढ़। डीएम अनटाइड फंड से वरदानी मंदिर के पास पार्क सौंदर्यीकरण के लिए 61.56 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं। बृहस्पतिवार को पालिकाध्यक्ष राजेंद्र रावत ने कार्यदायी संस्था ग्रामीण निर्माण विभाग की ओर से बनाए जा रहे सौंदर्यीकरण कार्य का फीता काटकर शुभारंभ किया।
उन्होंने बताया कि पार्क बन जाने से सुबह-शाम घूमने वाले और मनोरंजन के लिए आने वाले लोगों और बच्चों को सुविधा मिलेगी। यहां सेल्फी प्वाइंट, पर्यटकों के बैठने के लिए सीढि़यां, बेंच आदि बनाए जा रहे हैं। रात में प्रकाश व्यवस्था के लिए 17 हेरिटेज लाइट लगाई जाएंगी।

पहले से बने भवन में कियोस्क बनाया जाएगा। इस कार्य को छह माह में पुरा कर नगरपालिका को हस्तांतरित किया जाएगा। पालिकाध्यक्ष रावत ने गुणवत्ता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। इस मौके पर सभासद दिनेश कापड़ी, जितेंद्र नगरकोटी, रवि बसेड़ा, सहायक अभियंता ग्रामीण निर्माण विभाग नीरज ओली आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed