{"_id":"637d11f38436b163ef698739","slug":"took-stock-of-development-works-in-maa-purnagiri-dham-champawat-news-hld4828827123","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: मां पूर्णागिरि धाम में विकास कार्यो का जायजा लिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: मां पूर्णागिरि धाम में विकास कार्यो का जायजा लिया
विज्ञापन
पूर्णागिरि धाम में विकास कार्यो का निरीक्षण करते एडीएम हेमंत कुमार वर्मा।
- फोटो : CHAMPAWAT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्णागिरि (चंपावत)। मां पूर्णागिरि धाम में विभिन्न विकास कार्यों और मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुरूप किए जा रहे कार्यों को लेकर मंगलवार को प्रभारी डीएम हेमंत कुमार वर्मा ने मंदिर समिति और विभागीय अधिकारियों के साथ ककराली गेट से पूर्णागिरि धाम तक विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने कार्यदायी एजेंसी को पुनर्निर्माण एवं मरम्मत कार्यों को तय समय में पूर्ण करने के निर्देश दिए।
प्रभारी डीएम वर्मा ने मंदिर समिति एवं अधिकारियों के साथ पूर्णागिरि धाम स्थित मंदिर समिति कार्यालय में बैठक की। बैठक में मंदिर समिति के अध्यक्ष किशन तिवारी ने विभिन्न समस्याओं के साथ ही विभिन्न विभागों की ओर से किए जा रहे कार्यों की जानकारी देते हुए मार्च 2023 में होने वाले मां पूर्णागिरि मेले से पूर्व सभी कार्यों को पूर्ण कराने की मांग की। प्रभारी डीएम ने बताया कि क्षेत्र में मानसून काल में हुए नुकसान के पुनर्निर्माण एवं मरम्मत के लिए लोनिवि एवं अन्य विभागों को आपदा निधि से 63 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं। इस दौरान स्वास्थ्य, पेयजल, बिजली आदि की समस्याओं पर भी चर्चा की गई।
बैठक में एसडीएम हिमांशु कफलटिया, सीएमओ डॉ. केके अग्रवाल, जिला पर्यटन अधिकारी अरविंद गौड़, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी मनोज पांडेय, मंदिर समिति के उपाध्यक्ष नीरज पांडेय, सचिव सुरेश तिवारी, मोहन पांडेय, पूर्व अध्यक्ष भुवन पांडेय, राजेन्द्र तिवारी, बिशन भट्ट, सुभाष पांडेय, मनोज पांडेय, प्रकाश पांडेय आदि मौजूद रहे। संवाद