फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Tomatoes: Indians are buying tomatoes from Nepal at cheap price 60 rupees per kg

Tomatoes: नेपाल से सस्ते दामों पर टमाटर खरीदकर ला रहे भारतीय, कीमत जानकार रह जाएंगे हैरान

Fri, 04 Aug 2023 05:00 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टनकपुर (चंपावत)।
संवाद न्यूज एजेंसी, टनकपुर (चंपावत)। Updated Fri, 04 Aug 2023 05:00 PM IST
सार

बाजार में अचानक उछाल से सब्जियों के दाम आसमान पर पहुंच गए हैं लेकिन टमाटर के भाव ने सबको हैरान कर रखा है।

विज्ञापन
Tomatoes: Indians are buying tomatoes from Nepal at cheap price 60 rupees per kg
टमाटर - फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)

विस्तार

महंगाई के कारण घरों में किचन से टमाटर गायब हो गया है। 20 रुपये किलो मिलने वाला टमाटर इन दिनों 140 रुपये किलो बिक रहा है। वहीं पड़ोसी देश नेपाल के बाजार में टमाटर सस्ता है। वहां के बाजार में टमाटर 60 रुपये किलो तक मिल रहा है। इस कारण नेपाल घूमने जा रहे कई लोग नेपाल के बाजार से विदेशी सामान के साथ ही टमाटर भी खरीद कर ला रहे हैं।

विज्ञापन


बाजार में अचानक उछाल से सब्जियों के दाम आसमान पर पहुंच गए हैं लेकिन टमाटर के भाव ने सबको हैरान कर रखा है। जायका बढ़ाने वाला टमाटर इन दिनों 140 रुपये किलो तक बिक रहा है। सब्जी विक्रेताओं के मुताबिक आगे से आपूर्ति नहीं होने के कारण टमाटर इतना महंगा हुआ है।
विज्ञापन


Dehradun: मंडी में 160 रुपये किलो बिका टमाटर, साढ़े तीन लाख की आमदनी कर चुके भगत सिंह
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर दूसरी तरफ नेपाल के सीमांत बाजारों में टमाटर आधे से भी कम दाम में बिक रहा है। सीमा पार के सूत्रों के मुताबिक नेपाल के महेंद्रनगर की सब्जी मंडी में टमाटर के भाव 60 रुपये किलो हैं। थोक में इससे भी कम दाम में टमाटर बिक रहा है। सूत्रों के मुताबिक नेपाल घूमने आ रहे कई भारतीय इन दिनों अन्य सामान की खरीददारी के साथ ही टमाटर भी खरीदकर ले जा रहे हैं।

अदरक और शिमला मिर्च ने किया बेहाल

टमाटर के अलावा शिमला मिर्च के भाव आसमान पर हैं। शिमला मिर्च 140 रुपये बिक रही है। अदरक कम होकर दो सौ रुपये प्रति किलो पहुंच गई है। इसी तरह लहसुन 140, गाजर 80, फूलगोभी 60 और करेला 40 प्रति किलो बिक रहा है।

सब्जी विक्रेता फारूख और बिजेंद्र कुमार ने बताया कि सब्जियों के दाम बढ़े होने से उनका कारोबार प्रभावित हुआ है। थोक विक्रेता जाकिर खान ने बताया कि बुधवार को मंडी में ही टमाटर तीन हजार रुपये प्रति क्रेट बिके हैं।

उन्होंने बताया कि पेटी में 17 किलो टमाटर होते है जिसमें करीब तीन किलो क्रेट का ही वजन होता है। करीब ढाई से तीन किलाे टमाटर खराब निकलते हैं। ऐसे में ग्राहक को भी टमाटर महंगे दाम पर ही मिल रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed