{"_id":"69a08415189d2923780f55b9","slug":"today-cm-will-inaugurate-maa-purnagiri-fair-champawat-news-c-229-1-shld1026-136124-2026-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: आज सीएम मां पूर्णागिरि मेले का करेंगे शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: आज सीएम मां पूर्णागिरि मेले का करेंगे शुभारंभ
Thu, 26 Feb 2026 11:04 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Thu, 26 Feb 2026 11:04 PM IST
विज्ञापन
चंपावत। सीएम पुष्कर सिंह धामी शुक्रवार 27 फरवरी को जनपद चंपावत के एक दिवसीय भ्रमण पर रहेंगे। इस संबंध में डीएम मनीष कुमार ने बताया कि सीएम मां पूर्णागिरि मेले का शुभारंभ करेंगे और जनपद की विभिन्न विकास योजनाओं का जायजा लेंगे।
उन्होंने बताया कि सीएम सुबह 11 बजे ठुलीगाड़ हेलीपैड टनकपुर में पहुंचेंगे। इसके बाद वह कार से प्रस्थान कर 11:20 बजे मुख्य कार्यक्रम स्थल पहुंचकर मेले का शुभारंभ करेंगे। सीएम दोपहर 12:45 बजे ठुलीगाड़ से प्रस्थान कर 1:20 बजे छमनियां स्पोर्ट्स ग्राउंड हेलीपैड लोहाघाट पहुंचेंगे। दोपहर 1:40 बजे महिला स्पोर्ट्स स्टेडियम छमनियां का भ्रमण करेंगे और निर्माणाधीन कॉलेज के कार्यों का स्थलीय निरीक्षण करेंगे। इसके बाद दोपहर 2:30 बजे सीएम रामलीला मैदान लोहाघाट में आयोजित होने वाले भव्य काली कुमाऊं होली रंग महोत्सव में शिरकत करेंगे। 4:10 बजे छमनियां स्पोर्ट्स ग्राउंड हेलीपैड से ऊधमसिंह नगर (खटीमा) के लिए प्रस्थान करेंगे।