फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   To know the culture, tradition and food of the mountain

पहाड़ की संस्कृति, परंपरा और खानपान को जाना

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 18 Feb 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
To know the culture, tradition and food of the mountain
एक भारत श्रेष्ठ भारत के तहत रीठा साहिब के मां नंदा देवी पब्लिक स्कूल में कर्नाटक से आए दल का आंचाल? - फोटो : LOHAGHAT
लोहाघाट (चंपावत)। एक भारत-श्रेष्ठ भारत के तहत कर्नाटक राज्य के छात्र छात्राओं का दल जिले के भ्रमण के लिए पहुंच गया है। छात्र-छात्राओं और उनके मार्गदर्शक शिक्षकों को यहां की संस्कृति, परंपरा, खानपान को जाना। टीम प्रसिद्ध तीर्थ स्थलों आदि का भ्रमण भी करेगी।
विज्ञापन

राजकीय पीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. एसके गुरुरानी के दिशा-निर्देशन और सन्वयक डॉ. अर्चना त्रिपाठी, डॉ. प्रकाश लखेड़ा के नेतृत्व में कर्नाटक के राजकीय फर्स्ट ग्रेड डिग्री कॉलेज शाहपुर व राजकीय फर्स्ट ग्रेड डिग्री कॉलेज शोरापुर से 56 छात्र-छात्राओं का दल ने जिले के विभिन्न स्थानों का भ्रमण किया। डॉ. त्रिपाठी ने बताया कि दल ने बालेश्वर, गोलज्यू, टी गार्डन, मूर्तियों का दर्शन पाठ पूजा, नौला, इतिहास जाना, राजबुंगा किला छात्र-छात्राओं ने रीठासाहिब के मां नंदा देवी पब्लिक स्कूल का भ्रमण किया। रीठासाहिब में नंदादेवी स्कूल के छात्र छात्राओं ने आंचलिक परिधानों में कुमाऊंनी, गढ़वाली, नेपाली गीतों की प्रस्तुतियां देकर समां बांध दिया। दल को पंचेश्वर, बाणासुर किला आदि स्थानों का भी भ्रमण कराया जाएगा। दल में समन्वयक डॉ. शंका रामा, एस पाटिल, वाईएन हिरेमर, डॉ. संतोष हुगे, प्रो.अरुण कुमार बननागर, प्रो. राघवेंनंद घघूगूंटी, राजशेखर मडियावाला शामिल हैं।
विज्ञापन

आईटीबीपी में छात्रों ने जाने सेना में भर्ती के टिप्स
लोहाघाट (चंपावत)। जीआईसी दिगालीचौड़ के छात्र-छात्राओं के दल ने आईटीबीपी की 36वीं वाहिनी का शैक्षिक भ्रमण किया। मंगलवार को समग्र शिक्षा अभियान के तहत शिक्षक जगदीश जोशी, बृजेश ढेक, जीवन राय, आशीष प्रताप के नेतृत्व में 58 छात्र-छात्राओं का दल आईटीबीपी पहुंचा। कमांडेंट सुभाष चंद्र यादव ने छात्र-छात्राओं का वाहिनी की ओर से स्वागत किया। कमांडेंट ने छात्र-छात्राओं को कॅरिअर संबंधी जानकारी देने के साथ सेना में भर्ती होने के टिप्स दिए। इस मौके पर छात्र-छात्राओं को साहसिक कार्यों को लेकर प्रेरणादायक लघु फिल्म दिखाई गई। दल ने कृषि विज्ञान केंद्र का भ्रमण भी किया। जहां केंद्र प्रभारी डॉ. एमपी सिंह ने उन्हें संरक्षित खेती की जानकारी दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed