फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   To investigate allegations of examination malpractices in forest reserve

वन आरक्षी परीक्षा में धांधली के आरोपों की जांच हो

Tue, 01 Dec 2015 10:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत Updated Tue, 01 Dec 2015 10:02 PM IST
विज्ञापन

राजकीय महाविद्यालय छात्रसंघ ने मंगलवार को कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर अक्तूबर में हुई वन आरक्षी भर्ती की परीक्षा में गड़बड़ी का आरोप लगाया है। उन्होंने मामले की जांच की मांग को लेकर जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा।

विज्ञापन


छात्रसंघ अध्यक्ष कमल सिंह रावत ने कहा कि परीक्षा परिणाम आने के बाद दो बार प्रदर्शन कर विरोध जताने के बावजूद प्रशासन ने धांधली के आरोपों की जांच नहीं की। छात्रों ने कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की धमकी दी है। विरोध-प्रदर्शन में सचिव कमल किशोर, उपाध्यक्ष नेहा महर, छात्रा उपाध्यक्ष ज्योति बोहरा, संयुक्त सचिव राकेश चंद्र, कोषाध्यक्ष राकेश सिंह, विश्वविद्यालय प्रतिनिधि संजीव रैंसवाल, अजय चौधरी, खीम सिंह, आन सिंह, रमेश कापड़ी, सूरज रावत, विजय बोहरा, भूपेंद्र भंडारी, पंकज कलौनी आदि शामिल थे।
विज्ञापन


उधर, प्रशासन ने उचित कार्रवाई करने की बात कही है। दूसरी तरफ वन अधिकारियों ने परीक्षा में किसी तरह की धांधली के आरोपों से इनकार किया है।

21 पदों के लिए आए 1658 आवेदन, जांच शुरू
चंपावत जिले में राजस्व उप निरीक्षक के 21 पदों के लिए 1658 अभ्यर्थियों ने आवेदन किए। सोमवार को आवेदन जमा करने की आखिरी तिथि थी। डीआरडीए के परियोजना निदेशक केएन तिवारी ने बताया कि आवेदन पत्रों की जांच शुरू कर दी गई है। जांच समिति 15 दिसंबर तक फार्मों की जांच करेगी। 15 से 25 जनवरी 2016 तक शारीरिक दक्षता परीक्षा होगी। 20 मार्च को लिखित परीक्षा होगी। 25 से 31 मार्च तक उत्तर कुंजी का प्रकाशन होगा। 1 से 15 अप्रैल तक आपत्तियां प्रस्तुत की जा सकेगी, जबकि 30 अप्रैल को आपत्तियों का निस्तारण होगा। 30 जून को परीक्षाफल घोषित किया जाएगा। 15 जुलाई को स्वास्थ्य परीक्षण प्रमाणपत्रों का सत्यापन होगा। 1 सितंबर 2016 से चयनित उप निरीक्षकों का प्रशिक्षण शुरू होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed