फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Timings of four passenger and three express trains changed from January 1, schedule relTimings of four passenger and three express trains changed from January 1, schedule releasedeased

Champawat News: चार पैसेंजर और तीन एक्सप्रेस ट्रेनों का एक जनवरी से समय बदला, शेड्यूल जारी

Tue, 30 Dec 2025 10:43 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Tue, 30 Dec 2025 10:43 PM IST
विज्ञापन
Timings of four passenger and three express trains changed from January 1, schedule relTimings of four passenger and three express trains changed from January 1, schedule releasedeased
टनकपुर(चंपावत)। पूर्वोत्तर रेलवे की ओर से टनकपुर से चलने वाली चार पैसेंजर और तीन एक्सप्रेस ट्रेनों के प्रस्थान का समय एक जनवरी 2026 से बदल दिया है। रेलवे की ओर से नई समय सारणी जारी हो गई है।
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन अधीक्षक केडी कापड़ी ने बताया कि टनकपुर से पीलीभीत को चलने वाली पैसेंजर ट्रेन संख्या 55322 जो पहले सुबह 6:50 बजे प्रस्थान करती थी, वह अब 7:00 बजे रवाना होगी। जबकि सुबह 10:10 बजे टनकपुर से पीलीभीत के लिए संचालित पैसेजर ट्रेन संख्या 55324 अब 11:45 बजे प्रस्थान करेंगी। टनकपुर से बरेली पैसेंजर ट्रेन संख्या 75302 जो दोपहर बाद 3:35 बजे प्रस्थान करती थी, अब 2:55 बजे रवाना होगी। इसके अलावा टनकपुर-पीलीभीत पैसेंजर ट्रेन संख्या 55326 शाम 6:35 बजे के बजाय अब 5:55 बजे रवाना होगी। एक्सप्रेस ट्रेनों में मथुरा एक्सप्रेस ट्रेन संख्या 05062 जो पहले सुबह 4:35 बजे चलती है अब यह पांच मिनट देरी से 4:10 बजे रवाना होगी। त्रिवेणी एक्सप्रेस सुबह 8:25 के बजाय अब 8:10 बजे रवाना होगी। देहरादून एक्सप्रेस का भी समय बदल गया है, जो शाम 7:40 बजे के बजाय 7:35 बजे प्रस्थान करेंगी। नई समय सारणी पहली जनवरी से लागू होगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed