फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Timber Seazed in Banbasa And Tanakpur

पराल में छुपाकर रखी खैर की लकड़ी जब्त

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 03 Feb 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
Timber Seazed in Banbasa And Tanakpur
बनबसा के चंदनी में पकड़ी गई खैर की लकड़ी। विज्ञप्ति - फोटो : TANAKPUR
बनबसा (चंपावत)। वन विभाग एवं एसओजी ने चंदनी गांव में एक घर में पुआल में छिपाकर रखी खैर की लकड़ी बरामद की है। वन विभाग ने भवन स्वामी पर वन अधिनियम के तहत कार्रवाई की है।
विज्ञापन

वन विभाग की एसओजी प्रभारी रेंजर शालिनी जोशी और तराई पूर्वी वन प्रभाग खटीमा के वन दरोगा संतोष भंडारी को एक घर में अवैध लकड़ी रखे होने की सूचना मिली। इस पर वह दलबल के साथ चंदनी गांव पहुंचे। टीम ने ग्रामीण के घर में छापा मारकर खैर के 12 गिल्टे बरामद किए। तराई पूर्वी वन प्रभाग के रेंजर आरएस मनराल ने बताया कि किसान ने खैर की लकड़ियां पुआल में छुपाकर रखी थी। उन्होंने बताया कि भवन स्वामी भूपेंद्र पर वन अधिनियम की धारा 26 के तहत कार्रवाई की है।
विज्ञापन

ग्रामीण ने काट दिया साल का पेड़
टनकपुर (चंपावत)। शारदा रेंज के उत्तरी गुलियापानी बीट के जंगल से साल का पेड़ काटने का मामला सामने आया है। रेंजर महेश सिंह बिष्ट ने वनकर्मियों की टीम गठित कर लकड़ी की खोजबीन शुरू की। काफी तलाशने के बाद वनकर्मियों ने आमबाग निवासी हरीश जोशी के घर के पीछे बनी गोशाला से साल के पांच नग बरामद किए। रेंजर ने बताया कि आरोपी हरीश के खिलाफ वन अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed