फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Tilo's car burnt

तिलौन के पास कार जली

Fri, 18 Mar 2016 10:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत Updated Fri, 18 Mar 2016 10:49 PM IST
विज्ञापन
Tilo's car burnt
तिलौन के पास कार जली - फोटो : अमर उजाला

चंपावत के पास बृहस्पतिवार रात एक कार जल गई। कार में रखा अधिकांश सामान भी नष्ट हो गया। अलबत्ता कार सवार बच गए। कार में सवार दो लोग दिल्ली से श्रीरीठा साहिब जा रहे थे। बाद में ये दोनों सवार शुक्रवार को वापस दिल्ली रवाना हो गए। बताया जाता है कि बोनट में आग उठने से आग भड़की। शीशे और टायरों के जलने से ब्लास्टिंग की आवाज भी हुई।

विज्ञापन


एसपी दिलीप सिंह कुंवर ने बताया कि वल्स वैगन कार (डीएल 084/0562) में चंपावत से करीब पांच किलोमीटर दूर तिलौन के पास रात करीब 9 बजे अचानक आग लग गई। उनका कहना है कि संभवत: शार्ट-सर्किट से कार में आग लगी होगी। इस कार में मोहन गार्डन, उत्तमनगर (दिल्ली) निवासी सौरभ मेहरा पुत्र सुशील मेहरा और 14/12 ए तिलकनगर (दिल्ली) निवासी एके मागो पुत्र अश्वनी कुमार सवार थे। कार में आग लगने की आहट होते कार को सड़क किनारे पार्क किया और धुआं उठता देख उन्होंने बोनट खोला। जैसे ही बोनट खोला, तो आग की लपटों ने कार को अपने आगोश में ले लिया और कुछ ही देर में पूरी कार जल गई, बस सिर्फ कार का ढांचा रह गया।
विज्ञापन


लोहाघाट से चंपावत आ रहे कारोबारी मनोज मिश्रा ने कार में आग लगते देख फायरब्रिगेड और आपात सेवा 108 को फोन किया, लेकिन करीब 10 किलोमीटर दूर लोहाघाट से फायरब्रिगेड के यहां पहुंचने से पूर्व ही कार का अधिकांश हिस्सा जल चुका था। यहां तक कि कार की डिग्गी से सामान तक नहीं निकाला जा सका। हादसे के बाद दोनों युवक श्रीरीठा साहिब गुरुद्वारा न जाकर यहीं से वापस हो गए। उन्होंने कार के जलने की सूचना कोतवाली को दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed