फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Tigers change movement after feeding

चारा डालते ही बाघ ने बदला मूवमेंट

Sun, 14 May 2017 11:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो टनकपुर
अमर उजाला ब्यूरो टनकपुर Updated Sun, 14 May 2017 11:13 PM IST
विज्ञापन
Tigers change movement after feeding
जंगल में निरीक्षण करती वन विभाग की टीम - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
हल्द्वानी वन प्रभाग के शारदा रेंज में हमलावर बाघ को पकड़ने की कोशिशें जारी हैं। वन विभाग ने चारा डाला तो बाघ ने अपना मूवमेंट ही बदल लिया है। रविवार को रामनगर से आए वाइल्ड लाइफ के एक्सपर्टों की दो सदस्यीय टीम ने मौके का निरीक्षण कर विभाग को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। विभाग के अनुसार अब बाघ का मूवमेंट आबादी क्षेत्र से लगे जंगल से हटकर जंगल के अंदर की तरफ हो गया है।

शारदा रेंज के द्वान बीट में दो महिलाओं की जान ले चुका बाघ वन विभाग के लिए मुसीबत बन गया है। बाघ के आदमखोर बनने की आशंका में विभाग उसे पकड़ने के प्रयास में जुटा है, लेकिन बीस दिन बाद भी सफलता नहीं मिल पाई है। घटना स्थल के आसपास जंगल में सीसी कैमरों के साथ ही बाघ को कैद करने के लिए दो पिंजरे लगाए गए तो बाघ ने अपना मूवमेंट ही बदल लिया। पकड़ने की कोशिश शुरू होने के बाद से बाघ रेंज के अन्य बीटों में तो दिखाई दिया, लेकिन घटना स्थल के आसपास उसका मूवमेंट नजर नहीं आया। पिंजरे में पशु रखने के बाद महिला का पुतला टांगने की योजना भी काम नहीं आई। रविवार को वाइल्ड लाइफ के डा. हरीश गुलेरिया एवं कार्बेट फाउंडेशन के एक्सपर्ट डा. हरेंद्र बरगली ने मौका मुआयना कर घटना स्थल पर लगाए दो में से एक पिंजरे को दूसरी जगह शिफ्ट करने के निर्देश दिए हैं। वन क्षेत्राधिकारी ख्याली राम आर्य ने बताया कि टीम ने पिंजरों की नियमित निगरानी के लिए कर्मचारियों की संख्या बढ़ाने को कहा है। उन्होंने बताया कि अब बाघ का मूवमेंट आबादी से लगे जंगलों से हटकर जंगल के अंदर की ओर हो गया है।
विज्ञापन



शारदा रेंज में पांच से सात बाघों का है मूवमेंट!
टनकपुर। हल्द्वानी वन प्रभाग के शारदा रेंज जंगल में पांच से सात बाघों का मूवमेंट हैं। वन क्षेत्राधिकारी ख्याली राम आर्य के अनुसार रेंज के जंगल में अब तक अलग-अलग स्थानों पर नजर आए बाघ और बाघिन से अनुमान है कि करीब पांच से सात बाघ इस जंगल में घूम रहे हैं। उन्होंने बताया कि बाघों का इधर की ओर मूवमेंट बढ़ने की वजह का एक्सपर्ट अध्ययन कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed