फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Tiger showing forest department team crossing the road

वन विभाग की टीम को सड़क पार करते दिखा बाघ

Fri, 24 Nov 2017 10:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, टनकपुर (चंपावत)।
अमर उजाला ब्यूरो, टनकपुर (चंपावत)। Updated Fri, 24 Nov 2017 10:30 PM IST
विज्ञापन
Tiger showing forest department team crossing the road
टनकपुर जंगल में गश्त करती वन विभाग की टीम। - फोटो : अमर उजाला
 शारदा रेंज के जंगल में एक महिला को बाघ द्वारा मारने की घटना के बाद से वन विभाग ने सक्रियता बढ़ा दी है। वन विभाग की टीमें बाघ की मौजूदगी का पता लगाने को जंगल में गश्त कर रही है। बृहस्पतिवार की शाम देर सायं वन विभाग की टीम को पिथौरागढ़ मार्ग पर बाघ को सड़क पार करते हुए  दिखाई दिया। बाघ जंगल में वन विभाग द्वारा लगाए गए पिंजरों के समीप फटका तक नहीं। 
विज्ञापन



वन विभाग के एसडीओ राजेश श्रीवास्तव के नेतृत्व में वन कर्मियों की टीम ने बृहस्पतिवार सायं और शुक्रवार को टनकपुर से सटे शारदा रेंज के पिथौरागढ़ मार्ग से ककराली बीट तक घटना स्थल तक गश्त की। इस दौरान वनकर्मियों ने बाघ की मौजूदगी की जानकारी हासिल करने के साथ-साथ ग्रामीणों से दूर और घने जंगलों में न जाने को कहा। वन विभाग के अनुसार गश्त के दौरान वन कर्मियों ने बृहस्पतिवार की सायं पिथौरागढ़ मार्ग पर एक टाइगर को सड़क क्रास करते हुए भी दिखाई दिया। शुक्रवार को गश्त के दौरान वन कर्मियों को विभाग की ओर से पिथौरागढ़ मार्ग केे निकट जंगल में लगाए गए दो सीसी कैमरे गिराए हुए मिले।  दोनों कैमरे ठीक स्थिति में है। इससे लग रहा है हाथियों ने कैमरों को नियत स्थान से अन्यत्र फेंक दिया होगा। दोनों कैमरे ठीक स्थिति में पाए गए। एसडीओ राजेश श्रीवास्तव ने बताया कि जंगल में बाघ, हाथी, गुलदार और भालू आदि  जंगली जानवरों की मौजूदगी के प्रमाण मिले हैं। इस दौरान शारदा रेंज के रेंजर गोविंद सिंह रजवार, डांडरेंज के विनय त्रिपाठी, डिप्टी रेंजर कैलाश गुणवंत, खीम सिंह सम्मल, वनवीट अधिकारी महेश अधिकारी, कैलाश सिंह, रेवाधर जोशी, वन दरोगा गिरीश पांडे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


हाथी ने गोशाला की खिड़की तोड़ी 
टनकपुर। बृहस्पतिवार की रात को गैड़ाखाली गांव में हाथियों ने उत्पात मचाया। इस दौरान हाथियों ने गैंड़ाखाली निवासी भुवन पांडेय की गोशाला की खिड़की तोड़ने के अलावा खेतों में खड़ी फसल को नष्ट कर दिया। हाथियों ने सुनील ठाकुर के पोल्ट्री फार्म का पीलर क्षतिग्रस्त करने के साथ ही फसल का नुकसान पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed