फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Tiger attacks bike riding teacher, injured

Champawat News: बाघ ने बाइक सवार शिक्षक पर किया हमला, घायल

Thu, 04 Jul 2024 11:27 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Thu, 04 Jul 2024 11:27 PM IST
विज्ञापन
Tiger attacks bike riding teacher, injured
प्रतीकात्मक
टनकपुर (चंपावत)। पिथौरागढ़ हाईवे पर सूखीढांग के समीप आठवें मील के पास बाघ ने बाइक सवार पर हमला कर दिया। हमले में बाइक सवार शिक्षक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उप जिला अस्पताल में भर्ती कराया। शिक्षक ने संघर्ष पर खुद को बचाया। उसके गले में तीन टांके आए हैं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार नगर के खर्कवाल गार्डन निवासी नंदा कान्वेंट स्कूल के शिक्षक 30 वर्षीय नितिन सिंह बृहस्पतिवार शाम साथियों के साथ बाइक से घूमने के लिए सूखीढांग गया था। लौटते वक्त उसके साथी आगे निकल गए। वह अकेले बाइक से आ रहा था कि शाम करीब साढ़े छह बजे आठवें मील के पास बाघ ने हमला कर दिया। इससे वह नीचे गिर गया और साहस दिखाया और बाघ से संघर्ष किया। इसी बीच कार चालक कमल पीछे से आ गया और बाघ जंगल की ओर भाग गया। कमल ने उसे तत्काल कार से उप जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डाॅ. अफताब अंसारी ने प्राथमिक इलाज किया। बताया कि नितिन के गले में चार टांगे आए हैं। हमले के बाद से मार्ग में दहशत है। कुछ माह पहले भी स्कूटी सवार पर उक्त क्षेत्र में ही बाघ हमला हो चुका है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed