{"_id":"581b74bc4f1c1bc0324378a0","slug":"tier-sports-package-in-champawat","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंपावत में संकुल स्तरीय खेलकूद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंपावत में संकुल स्तरीय खेलकूद
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
Updated Thu, 03 Nov 2016 11:02 PM IST
विज्ञापन
चंपावत में संकुल स्तरीय खेलकूद
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंपावत। दो दिनी विद्यालयी संकुल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता शुरू हो गई है। सौ मीटर फर्राटा में नीरज मोहन जोशी और प्रेमा विजेता बने। पहले तीन स्थान पर आए प्रतिभागी ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे।गोरलचौड़ मैदान में फर्राटा रेस सीनियर वर्ग में नीरज मोहन जोशी, राहुल और सूरज जोशी, बालिका में प्रेमा, रीता और नेहा पहले तीन स्थान पर रहे।
विज्ञापन
400 मीटर में दिनेश, सूरज मोहित और बालिका में नेहा, रूपा विजेता बनीं। 1500 मीटर में गिरीश, नीरज, होशियार सिंह और शकुंतला प्रीति अव्वल रहीं। लंबी कूद सीनियर वर्ग में लक्ष्मण, गोविंद, विनोद सिंह और प्रेमा, रूपा, शकुंतला ने पहले तीन स्थान पर रहीं, जबकि जूनियर में राकेश, योगेश, दीपक और प्रीति, निर्मला, ज्योति पहले तीन स्थान पर रहे। निर्णायक महेंद्र बोहरा, प्रदीप बोरा, चंदन सिंह अधिकारी, मुकेश वर्मा, रचित वल्दिया और मुन्ना राय थे।
विज्ञापन