{"_id":"e5a725b4c5758d34df1a904a2a9ae900","slug":"thugs-came-to-trap-female-40-thousand-flown-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठगों के झांसे में आई महिला, 40 हजार उड़ाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठगों के झांसे में आई महिला, 40 हजार उड़ाए
ब्यूरो/अमर उजाला/चंपावत
Updated Thu, 14 May 2015 11:15 PM IST
विज्ञापन
नगर में एक और महिला को ठगों ने अपने झांसे में लेकर उसके खाते से 40 हजार रुपए की रकम उड़ा दी। मामले की तहरीर पुलिस में दी गई है। पुलिस ने मामला साइबर सेल को सौंपकर एसआई मीनाक्षी नौटियाल को जांच अधिकारी नियुक्त किया है। बुधवार सुबह रीता देवी पत्नी राम सिंह करायत निवासी टाक करायत को मोबाइल नंबर 08877561386 से फोन आया और कहा कि उनका खाता ब्लाक हो गया है। वह अपना 16 अंकों वाला एटीएम नंबर बताकर अपना खाता खुलवा लें। महिला ने ठगों की बातों में आकर उसने अपना नंबर बता दिया। बाद में महिला ने बातचीत में ठग को अपना एटीएम पासवर्ड भी बता दिया।
विज्ञापन
पासवर्ड बताने के कुछ ही देर बाद महिला केमोबाइल में 40 हजार रुपए कटने का मेसेज आ गया। इस दौरान मां के लंबी बात करने के बारे में बेटे अंकित के पूछने पर महिला ने बैंक एकाउंट बंद होने की बात कही। मोबाइल में आए मैसेज पढ़कर बेटे के होश उड़ गए। वह समझ गया कि मां ठगी का शिकार हो गई है। बाद में वह नजदीक के एटीएम में गया तो खाते से 40 हजार रुपए निकल चुके थे।
विज्ञापन