फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Three vegetable and fruit seller seized five kilos of polythene

तीन सब्जी और फल विक्रेता से जब्त की पांच किलो पॉलिथीन 

Thu, 19 Jan 2017 10:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, टनकपुर (चंपावत)
ब्यूरो/अमर उजाला, टनकपुर (चंपावत) Updated Thu, 19 Jan 2017 10:16 PM IST
विज्ञापन
Three vegetable and fruit seller seized five kilos of polythene
पॉलीथीन के खिलाफ चली छापामार कार्रवाई में पॉलीथीन जब्त करते कर्मचारी। - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन

अमर उजाला में पॉलिथीन के प्रयोग की खबर छपने के बाद प्रशासन की नींद टूटी है। बृहस्पतिवार को प्रशासन और नगर पालिका की संयुक्त टीम नेे कई दुकानों में छापा मारकर पॉलिथीन जब्त की और जुर्माना वसूला। कार्रवाई से दुकानदारों में हड़कंप मचा रहा।
हाईकोर्ट के आदेश के बाद प्रदेश सरकार ने 11 जनवरी से प्रदेश में पॉलिथीन, प्लास्टिक बैग, थर्माकोल के कप, ग्लासेज, पैकिंग मैटेरियल आदि पर प्रतिबंध लगाया है, लेकिन शहर में पॉलिथीन आदि का धड़ल्ले से प्रयोग हो रहा है। इस आशय की अमर उजाला में खबर छपने के बाद प्रशासन हरकत में आया है।
विज्ञापन

एसडीएम अनिल चन्याल के निर्देश पर तहसीलदार आरके गौतम एवं ईओ शेखर चंद्र जोशी के नेतृत्व में पुलिस फोर्स के साथ प्रशासन और नगर पालिका की टीम ने शहर में छापा मार कार्रवाई की। विशेषकर सब्जी बाजार में सब्जी विक्रेताओं की दुकानों में छापे मारे गए। छापे की कार्रवाई की भनक लगते ही कई दुकानदारों ने दुकान से पॉलिथीन हटा ली। ईओ ने बताया कि छापे में तीन सब्जी एवं फल विक्रेता की दुकान से करीब पांच किलो पॉलिथीन जब्त की गई है। उनसे पांच-पांच सौ रुपए जुर्माना भी वसूला गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ईओ ने कहा कि पॉलिथीन के खिलाफ औचक छापामार कार्रवाई जारी रहेगा। टीम में पालिका के जेई लक्ष्मण सिंह बोहरा, लिपिक बसंतरराज चंद, कैलाश पटवाल, विनोद बिष्ट, अर्जुन सिंह, नीरज सिंह, पटवारी भुवन जोशी शामिल थे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed