फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Three teachers who promoted science popularization honored

Champawat News: विज्ञान लोकप्रियता को बढ़ावा देने वाले तीन शिक्षक सम्मानित

Tue, 21 Nov 2023 10:41 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Tue, 21 Nov 2023 10:41 PM IST
विज्ञापन
Three teachers who promoted science popularization honored
चंपावत जीजीआईसी सभागार में विज्ञान ​शिक्षक नवीन पंत को सम्मानित करते वियायक प्रतिनि​धि प्रकाश ​
चंपावत। जिले में विज्ञान लोकप्रियता को बढ़ावा देने वाले तीन शिक्षकों को समारोहपूर्वक सम्मानित किया गया। मंगलवार को विधायक प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी ने राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में आयोजित समारोह में जीआईसी सिप्टी के प्रवक्ता ललित मोहन बोहरा, जूनियर हाईस्कूल पासम के सहायक अध्यापक नरेश चंद्र जोशी और राजकीय हाईस्कूल पल्सों के सहायक अध्यापक नवीन चंद्र पंत को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

बताया गया कि तीनों ही शिक्षकों को विद्यालयी शिक्षा के तहत जिले में बाल विज्ञान कांग्रेस, इंस्पायर अवार्ड, विज्ञान महोत्सव, विज्ञान संगोष्ठी आदि कार्यक्रमों को दूरस्थ के विद्यालयों के अतिरिक्त सभी राजकीय और निजी विद्यालयों तक पहुंचाने के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में डॉ. सुनील पांडेय, राजेंद्र गड़कोटी, प्रदीप जोशी, भुवन जोशी, नवीन पांडेय सहित अन्य विज्ञान शिक्षक मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed