फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Three pregnant women fed to the dugout

तीन गर्भवती महिलाओं को खिलाए गहत के डुबके

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 04 Sep 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
Three pregnant women fed to the dugout
चंपावत के दुधौरी आंगनबाड़ी केंद्र में मनाया गया अम्मा रसोई कार्यक्रम। - फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत/टनकपुर। पोषण माह अभियान के तहत दुधौरी आंगनबाड़ी केंद्र में शुक्रवार को अम्मा की रसोई का आयोजन हुआ। इसमें गहत के डुबके बनाकर तीन गर्भवती महिलाओं को खिलाए गए। गांव की बुजुर्ग महिलाओं ने स्थानीय स्तर पर उत्पादित खाद्यान्नों के महत्व की जानकारी दी।
विज्ञापन

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता विमला आर्या ने ग्रामीणों को स्थानीय उत्पाद, उनकी पौष्टिकता और मौसमी सब्जियों के फायदे बताए। कार्यक्रम के तहत स्थानीय खाद्यान्नों को बढ़ावा देने के लिए प्रेरित भी किया। कार्यक्रम में गीता देवी, भगीरथी देवी, रेखा देवी, कमल राम, जोत राम, आशा आर्या आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

इधर टनकपुर के पांच आंगनबाड़ी केंद्रों ने संयुक्त रूप से राष्ट्रीय पोषण दिवस कार्यक्रम आयोजित किया। वार्ड संख्या नौ घसियारामंडी प्रथम केंद्र में आयोजित कार्यक्रम में अम्मा की स्मृतियां की थीम पर वार्ड की वृद्धा बसंती राय ने मूंगदाल की बर्फी बनाई। लाभार्थियों इसकी पौष्टिकता के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम में मुख्य सेविका प्रभावती ने भी विचार रखे। इस मौके पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता नीरू बिष्ट, साधना देवी, उजमा, सुषमा देवी, चित्रा कश्यप, कमलेश देवी, गीता देवी, प्रियंका राणा व आशा वर्कर जानकी देवी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed