{"_id":"636945cd4d24b01bc6655a11","slug":"three-players-from-banbasa-included-in-the-state-karate-team-tanakpur-news-hld48124051","type":"story","status":"publish","title_hn":"बनबसा के तीन खिलाड़ी राज्य कराटे टीम में शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बनबसा के तीन खिलाड़ी राज्य कराटे टीम में शामिल
विज्ञापन
राज्य कराटे टीम में चयनित बनबसा की अदिति थ्वाल। संवाद
- फोटो : TANAKPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बनबसा (चंपावत)। बनबसा की अदिति थ्वाल, प्रिंस खोलिया और आशीष सिंह का सब जूनियर राष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता के लिए राज्य की टीम में चयन हुआ है। प्रतियोगिता दिल्ली के तालकटोरा इंडोर स्टेडियम में होगी।
देहरादून के युवा कल्याण विभाग इंडोर हाल तपोवन में तीन से छह नवंबर तक उत्तराखंड कराटे एसोसिएशन की ओर से राज्य कराटे प्रतियोगिता हुई जिसमें बनबसा मिनी स्टेडियम के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग कर पदक प्राप्त किए। प्रतियोगिता में बनबसा की नेहा जोशी, अदिति थ्वाल, प्रिंस खोलिया, आशीष सिंह ने स्वर्ण पदक और पूजा महर, महिमा भट्ट, यश राना, आकांक्षा मुरारी, गुरप्रीत सिंह, दीपांशु जोशी ने रजत पदक प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया।
मिनी स्टेडियम के कराटे प्रशिक्षक विजय रावत ने बताया कि बनबसा के खिलाड़ी कम संसाधनों में भी पदक प्राप्त कर लोहा मनवा रहे हैं। खिलाड़ियों की उपलब्धि पर जिला क्रीड़ाधिकारी भुवन पंत, उपजिला क्रीड़ाधिकारी चंदन बिष्ट, हरीश जोशी, चंद्रशेखर ओली, आरबी मल्ल, संदीप पाठक, मोनू राजपूत, महेश मुरारी, शिव नारायण साहू, भोपाल दत्त भट्ट आदि ने शुभकामनाएं दी हैं। संवाद

राज्य कराटे टीम में चयनित बनबसा का प्रिंस खोलिया। संवाद- फोटो : TANAKPUR

राज्य कराटे टीम में चयनित बनबसा का आशीष सिंह । संवाद - फोटो : TANAKPUR
विज्ञापन