{"_id":"65807d7cfe0f4c3bbd0d2ea4","slug":"three-people-including-woman-arrested-with-banned-goods-champawat-news-c-229-1-shld1009-4103-2023-12-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: प्रतिबंधित सामान के साथ महिला समेत तीन लोग गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: प्रतिबंधित सामान के साथ महिला समेत तीन लोग गिरफ्तार
Mon, 18 Dec 2023 10:42 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Mon, 18 Dec 2023 10:42 PM IST
विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा शारदा बैराज बनबसा पर निर्धारित सीमा से अधिक धनराशि और प्रतिबंधित सामान नेपाल ले जा रही एक महिला सहित तीन लोगों क हिरासत में लेकर कस्टम को सौंपा गया है।
चौकी प्रभारी देवेंद्र सिंह बिष्ट के नेतृत्व में पुलिस टीम ने अतुल गुप्ता निवासी मोहलता, नई बस्ती, थाना हीफिजगंज, जिला बरेली, उत्तर प्रदेश के कब्जे से 33,000 रुपये और कैलाश सिंह निवासी जनकपुर, थाना प्रेमनगर, जिला बरेली, उत्तर प्रदेश से 27,000 रुपये जब्त किए।
यह राशि नेपाल ले जाने के लिए निर्धारित राशि से अधिक थी। इसके अलावा, कमला जोशी निवासी कृष्णापुर, नगर पालिका दो, कंचनपुर, नेपाल से प्रतिबंधित सामान जब्त किया गया। इसकी कीमत लगभग 40 हजार रुपये आंकी गई। इसमें वायरलेस नेक बैंड, ब्लू टूथ स्पीकर, पीसीसी क्लीनर बोतल, चार्जर आदि थे। महिला समेत तीनों को आवश्यक कार्रवाई के बाद कस्टम विभाग के सुपुर्द कर दिया गया। संवाद