फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Three Nepalese buses seized for violation of permit

परमिट का उल्लंघन करने पर तीन नेपाली बसें सीज

Wed, 20 Jul 2016 10:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बनबसा (चंपावत)
ब्यूरो/अमर उजाला, बनबसा (चंपावत) Updated Wed, 20 Jul 2016 10:44 PM IST
विज्ञापन
Three Nepalese buses seized for violation of permit
परमिट का उल्लंघन करने पर तीन नेपाली बसें सीज - फोटो : अमर उजाला
 नेपाल स्थित भारतीय दूतावास से मिले टूर एंड ट्रेवल परमिट का दुरुपयोग करने के जुर्म में प्रशासन की संयुक्त टीम ने तीन नेपाली बसों को सीज कर दिया। साथ ही काठमांडू से सवारियां लेकर भारत आ रही एक बस से जुर्माना वसूलकर छोड़ा गया।
विज्ञापन


नेपाल स्थित भारतीय दूतावास से पर्यटन और तीर्थाटन परमिट लेकर सवारियां ढोने वाली तीन नेपाली बसें (न 4 ख 9044), (न 5 ख 4057), (9 5 ख 4974) को प्रशासन की संयुक्त टीम ने सीज कर दिया। एसडीएम नरेश चंद्र दुर्गापाल ने बताया कि उक्त बसों के कागजातों की जांच में पाया गया कि बस मालिकों द्वारा टूर एंड ट्रेवल परमिट का उल्लंघन किया जा रहा है। पर्यटन और तीर्थाटन परमिट की आड़ में बस मालिक दैनिक सवारियों को दिल्ली तक पहुंचाकर वहां की सवारियां नेपाल पहुंचा रहे हैं। एसडीएम ने बताया कि नेपाल से परमिट का उल्लंघन कर सवारियां ढोने की वजह से राज्य परिवहन निगम को प्रतिदिन पांच लाख रुपये का चूना लग रहा है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि काठमांडू से टूर परमिट पर दिल्ली जाने वाली बस (ब 3 ख 8185) में अनियमितता पाए जाने पर 6500 रुपये का जुर्माना वसूला गया। बताया कि मैत्री बस सेवा द्वारा भी परमिट का उल्लंघन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि सीज की गई बसों के संबंध में शासन को रिपोर्ट भेजी जा रही है। शासन के निर्देश पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। बताया कि डग्गामार नेपाली वाहनों के बारे में लंबे समय से भारतीय व्यापारियों और राज्य परिवहन निगम की शिकायत पर उक्त कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, संयुक्त टीम ने भारत से नेपाल जा रही एक आल्टो कार (यूके 07 जे 3155) को भी अनियमितता पाए जाने पर सीज किया गया है। संयुक्त टीम में सीओ आरएस रौतेला, एआरटीओ वीके सिंह, एआरएम पवन मेहरा, थानाध्यक्ष विनोद यादव, बैराज चौकी प्रभारी एसआई बीएम उप्रेती आदि शामिल थे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed