फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Three natural water sources of the city will be conserved

अच्छी खबर:2

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jan 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
Three natural water sources of the city will be conserved
चंपावत में मादली देवल में ज्वाला मंदिर के समीप संरक्षण के अभाव में क्षतिग्रस्त नौला। - फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। जिला मुख्यालय के तीन प्राकृतिक जल स्रोतों का संवर्द्धन कर वहां बेकार बह रहे पानी का उपयोग सिंचाई के कार्यों में किया जाएगा। इस संबंध में डीएम एसएन पांडेय ने पेयजल निगम के अधिशासी अभियंता को इन स्रोतों के संवर्द्धन के लिए कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

बताते चलें कि जिला मुख्यालय के मादली ज्वाला मंदिर के समीप स्थित धारा, कलक्ट्रेट रोड पर नेहरू युवा केंद्र के समीप के धारे के साथ ललुवापानी रोड पर स्थित स्रोत लोगों का सहारा बने हुए हैं। मादली स्थित जल स्रोत का संवर्द्धन करने के लिए एक दशक पूर्व स्वजल परियोजना से टंकी बनाई गई थी, लेकिन नियोजन सही ढंग से न हो पाने के कारण इसका लाभ क्षेत्रवासियों को नहीं मिल पाया। बुधवार को सामाजिक कार्यकर्ता कैलाश पांडेय ने जिलाधिकारी से इन स्रोतों का उचित प्रबंधन करने की मांग की। उन्होंने बताया इन स्रोतों के आसपास उपजाऊ जमीन है, सिंचाई की सुविधा मिले तो इस जमीन को फिर से आबाद किया जा सकता है। जिस पर डीएम ने पेयजल निगम के ईई वीके जोशी को तीनों जल स्रोतों के संवर्द्धन के लिए कार्ययोजना तैयार करने को कहा। पेयजल निगम के ईई वीके जोशी ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देशानुसार एक दो दिन में इन स्रोतों का निरीक्षण करने के बाद योजना तैयार की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed