{"_id":"66b26bc7520276cd7a08bb95","slug":"three-fingers-disabled-person-explosion-match-box-champawat-news-c-229-1-shld1026-111215-2024-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: माचिस की डिब्बी में विस्फोट दिव्यांग की तीन अंगुलियां उड़ीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: माचिस की डिब्बी में विस्फोट दिव्यांग की तीन अंगुलियां उड़ीं
Wed, 07 Aug 2024 12:00 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Wed, 07 Aug 2024 12:00 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक
लोहाघाट (चंपावत)। बाराकोट ब्लॉक के कालाकोट गांव में माचिस के डिब्बे में विस्फोट होने से दिव्यांग के हाथ की तीन अंगुलियां उड़ गई। उप जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद घायल को जिला अस्पताल रेफर किया।
जानकारी अनुसार मंगलवार को कालाकोट में रहने वाला दिव्यांग युवक ललित मोहन अपने घर पर माचिस जला रहा था। अचानक डिब्बे में जोरदार विस्फोट हुआ। युवक के चिल्लाने की आवाज सुनकर पड़ोसी आए तो युवक को तड़पता देखा। आसपास के लोग उसे उप जिला चिकित्सालय लोहाघाट लाए। इलाज कर रही डॉ. मानसी ने बताया कि युवक के हाथ की तीन अंगुलियों के साथ चेहरे में चोटें आई हैं। उसे प्राथमिक इलाज के बाद हायर सेंटर भेज दिया गया है। घायल ललित ने बताया कि माचिस की तिल्ली जलाने के दौरान विस्फोट हुआ। बाराकोट चौकी प्रभारी हरीश प्रसाद ने बताया कि फिलहाल घटना की जानकारी नहीं है।