फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Three departments issued a code of conduct violation notice

तीन विभागों को जारी हुए आचार संहिता उल्लंघन के नोटिस

Fri, 20 Jan 2017 09:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत Updated Fri, 20 Jan 2017 09:57 PM IST
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव में आदर्श आचार संहिता का कड़ाई से पालन कराया जा रहा है। आचार संहिता के उल्लंघन पर जहां अब तक प्रत्याशियों को दस बार नोटिस जारी हो चुका है।
विज्ञापन


वहीं शुक्रवार को लोहाघाट की रिटर्निंग अधिकारी एसडीएम सीमा विश्वकर्मा ने तीन अलग-अलग विभागों को आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन का नोटिस थमाया है। इसमें संबंधित विभागों के अधिकारियों से 48 घंटे के भीतर कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। जिले की दोनों विधानसभा सीटों में प्रत्याशियों और अधिकारियों पर आचार संहिता के उल्लंघन के 13 नोटिस जारी हो चुके हैं।
विज्ञापन


शुक्रवार को लोहाघाट के खंड विकास अधिकारी, पावर कारपोरेशन के अधिशासी अभियंता और वन क्षेत्राधिकारी लोहाघाट को नोटिस जारी किए गए हैं।

आरओ सीमा विश्वकर्मा ने बताया कि खंड विकास अधिकारी लोहाघाट को विधायक निधि से निर्मित यात्री विश्राम गृह में वॉल पेंटिंग, पावर कारपोरेशन के अधिशासी अभियंता को तहसील रोड पर स्थित विभागीय संपत्ति में पोस्टर और सामग्री लेखन और वन क्षेत्राधिकारी लोहाघाट को मीना बाजार, चौराहे में वन विभाग की संपत्ति पेड़ों में होर्डिंग लगाने के मामले में आचार संहिता के उल्लंघन का नोटिस भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed