{"_id":"5893757c4f1c1bda10e802aa","slug":"three-days-later-bsnl-service-improved","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन दिन बाद बीएसएनएल सेवा सुधरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन दिन बाद बीएसएनएल सेवा सुधरी
ब्यूरो/अमर उजाला, बनबसा (चंपावत)।
Updated Thu, 02 Feb 2017 11:37 PM IST
विज्ञापन
BSNL
बनबसा (चंपावत)। पिछले तीन दिनों से क्षेत्र में बीएसएनएल की संचार सुविधा चरमरा गई थी। संपर्क न हो पाने से खामी का पता नहीं चल पा रहा था। एक कर्मी ने बताया कि शारदा हेडवर्क्स (केनाल कॉलोनी) के पास ओएफसी लाईन कट जाने से क्षेत्र की संचार व्यवस्था चरमरा गई थी।
विज्ञापन
बुधवार को ओएफसी लाइन जोड़े जाने के बाद फिर से व्यवधान पैदा हो गया था। संचार सुविधा वंचित होने से उपभोक्ताओं के साथ ही सरकारी महकमों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। ब्रॉडबैंड सुविधा ठप रहने विभिन्न विभागों के कार्य प्रभावित रहे। कनेक्टिविटी के अभाव में बैंकों में भी कार्य प्रभावित रहा। बहरहाल बृहस्पतिवार को तीन बजे के करीब बीएसएनएल की संचार सुविधा सुचारु हो गई।
विज्ञापन