फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Three arrested with smack in Tanakpur

UK News: टनकपुर में 12.46 ग्राम स्मैक के साथ तीन गिरफ्तार, एसओजी और पुलिस की टीम को चेकिंग के दौरान सफलता मिली

Mon, 13 Oct 2025 04:58 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, चंपावत
अमर उजाला नेटवर्क, चंपावत Published by: हीरा मेहरा Updated Mon, 13 Oct 2025 04:58 PM IST
सार

एसओजी और कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम ने 12.46 ग्राम स्मैक के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। स्मैक ले जाने में प्रयुक्त मैक्स वाहन को भी कब्जे में लिया गया है।

विज्ञापन
Three arrested with smack in Tanakpur
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

टनकपुर में एसओजी और कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम ने 12.46 ग्राम स्मैक के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। स्मैक ले जाने में प्रयुक्त मैक्स वाहन को भी कब्जे में लिया गया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज किया है।

विज्ञापन

 

रविवार को एसओजी प्रभारी कमलेश भट्ट के नेतृत्व में एसओजी और पुलिस टीम ने नव योग केंद्र के पास से एनएच पर चेकिंग कर रही थी। इस दौरान टीम ने मैक्स वाहन यूके03टीके 0058 को चेकिंग के लिए रोका। वाहन में सवार बोरागोठ निवासी विकास आर्य के कब्जे से 4.32 ग्राम, शारदा घाट निवासी यश गुप्ता से 3.41 ग्राम और सत्येंद्र दास से 4.73 ग्राम स्मैक बरामद हुई। तीन आरोपी स्मैक बेचने के लिए ले जा रहे थे। सीओ वंदना वर्मा ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ में स्मैक तस्करी को लेकर इनपुट मिले हैं और इनके आधार पर जानकारियां जुटाई जा रही हैं। पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed