फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Uttarakhand: Three youths arrested in Champawat with fake currency of four lakh

उत्तराखंड: चंपावत में चार लाख की नकली करेंसी के साथ तीन युवक गिरफ्तार

Thu, 02 Jul 2020 11:04 PM IST
अमर उजाला लोकल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंपावत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंपावत Published by: अमर उजाला लोकल ब्यूरो Updated Thu, 02 Jul 2020 11:04 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand: Three youths arrested in Champawat with fake currency of four lakh
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

चंपावत पुलिस की एसओजी टीम और टनकपुर पुलिस ने चार लाख रुपये की नकली करेंसी के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से स्कैनर, लैपटॉप और अन्य उपकरण के अलावा नकली करेंसी को चलाने में प्रयुक्त होने वाली बाइक बरामद की है।

विज्ञापन


नकली नोट ऊधमसिंह नगर जिले के नानकमत्ता के एक जन सुविधा केंद्र (सीएससी) में छापे जा रहे थे। पूछताछ में आरोपियों ने सितारगंज, काशीपुर, बाजपुर और देहात क्षेत्र में नकली नोट खपाने की बात स्वीकार की है। आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक लोकेश्वर सिंह ने बताया कि एसओजी और टनकपुर पुलिस की ओर से चलाए गए चेकिंग अभियान में टनकपुर के मनिहारगोठ तिराहे पर एक बाइक (यूके03बी0131) को रोका गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


चेकिंग में आरोपी बृजकिशोर निवासी बगनैरा, जिला पीलीभीत यूपी के कब्जे से दो लाख 40 हजार रुपये की नकली करेंसी, रियाज निवासी बगनैरा, जिला पीलीभीत यूपी के कब्जे से 60 हजार रुपये की नकली करेंसी बरामद की गई। आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 489 ए, 489 सी और 489 डी में केस दर्ज किया गया है। 

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि नकली नोट अपने साथी हरदेव सिंह की नानकमत्ता के ग्राम बिडौरा मझोला स्थित जन सुविधा केंद्र (सीएससी) एवं फोटो स्टेट की दुकान पर मिलकर स्कैन कर नोट तैयार करते हैं, जिसे सितारगंज, काशीपुर, बाजपुर आदि के देहात क्षेत्र में नोट चलाते हैं।

बाद में जो पैसा मिलता है उसे बराबर बांट लेते हैं। बृजकिशोर और रियाज की निशानदेही पर एसओजी और टनकपुर पुलिस टीम ने ग्राम बिडौरा मझोला में हरदेव की दुकान पर छापा मारकर हरदेव सिंह निवासी ग्राम टुकड़ी थाना नानकमत्ता, जिला ऊधमसिंह नगर को गिरफ्तार कर उसकी दुकान से एक लाख रुपये की नकली करेंसी, अधूरे बने नोट, एक लैपटाप, एक प्रिंटर, चार्जर, लीड, नोट में प्रयुक्त होने वाले 120 पेज और दो मोबाइल फोन बरामद कर आरोपियों के खिलाफ टनकपुर थाने में मुकदमा पंजीकृत कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed