फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Thousands of people witnessed the procession of Brahma Devta

Champawat News: हजारों लोग बने ब्रह्म देवता के डोला यात्रा के साक्षी

Mon, 17 Jul 2023 11:42 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Mon, 17 Jul 2023 11:42 PM IST
विज्ञापन
Thousands of people witnessed the procession of Brahma Devta
लोहाघाट के दूरस्थ ​दिगालीचौड में ब्रह्म देवता की रथ यात्रा को मंदिर की ओर ले जाते श्रद्धालु। सं
लोहाघाट (चंपावत)। हरेला पर्व पर दिगालीचौड़ में मेला लगा। इस दौरान बिंडा तिवारी गांव से ब्रह्म देवता की डोला यात्रा निकली। हजारों लोगों ने डोला यात्रा में भाग लेकर ब्रह्म देवता का आशीर्वाद प्राप्त किया। सोमवार को पंडित सतीश उप्रेती के पौरोहित्य में ब्रह्म देव मंदिर में सुबह से ही पूजा अर्चना का दौर शुरू हो गया। ब्रह्म खल में देव गद्दी लगी, जहां देव डांगरों ने अवतरित होकर श्रद्धालुओं के कष्टों का निवारण कर आशीर्वाद दिया।
विज्ञापन

देव डांगर श्रद्धालुओं के साथ खाली रथ के साथ जवानी गढ़ के बाद ढुंगाबोरा तक गए। यहां हुल्का देवी का मायका बताया जाता है। ब्रह्म देव का श्रंगार करने के बाद श्रद्धालु देव डांगर को कंधे में लेकर जवानी गढ़ तक लाए। इसके बाद रथ में सवार ब्रह्मदेवता अपने गण और श्रद्धाुलओं के साथ ब्रह्म देव मंदिर आए। रथ यात्रा में शामिल हजारों श्रद्धालुओं ने माहौल भक्तिमय बना दिया। डोला यात्रा के मंदिर की परिक्रमा करने के साथ ही दो दिनी हरेला महोत्सव का समापन हुआ।
विज्ञापन

मेले में दिगालीचौड़, बिंडा तिवारी, ढुंगा, चौंडला, नाकोट खोलिया, पटौली, खिलपिती, मानाढुंगा, बांकू, कमलेड़ी आदि स्थानों से हजारों श्रद्धालु पहुंचे हुए थे। मेले में शांति व्यवस्था बनाए के लिए पुलिस लगी थी। महोत्सव समिति के अध्यक्ष मोनू बिष्ट के दिशा निर्देशन में आयोजन में हरि सिंह अधिकारी, सुरेश तिवारी, कैलाश तिवारी, पूरन चंद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed