{"_id":"5968fb664f1c1bdf188b4757","slug":"thousands-of-burns-burned-to-the-shop","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकान में आग लगने से हजारों का सामान जला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुकान में आग लगने से हजारों का सामान जला
अमर उजाला ब्यूरो लोहाघाट (चंपावत)
Updated Fri, 14 Jul 2017 10:42 PM IST
विज्ञापन
लोहाघाट के मीनाबाजार में चाय पानी की दुकान में आग लगने से बर्बाद हुआ सामान।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मीना बाजार चौक स्थित एक चाय की दुकान में शार्ट सर्किट होने से आग लग गई। जिससे दुकान में रखा करीब 20 हजार रुपये से ज्यादा का सामान जलकर राख हो गया। आसपास के लोगों और फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। पीड़ित ने उप जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर आर्थिक सहायता देने की गुहार लगाई है।
मीना बाजार में नगर पंचायत कार्यालय के सामने कलीगांव टूंणा निवासी उमा शंकर राय की चाय की दुकान चलाता था। बृहस्पतिवार को शाम करीब सात बजे वह दुकान बंद करने के बाद घर चला गया। रात करीब 8.30 बजे एकाएक उसकी दुकान से धुंआ उठने लगा। दुकान के नजदीक ही ओम सांई पैथोलॉजी सेंटर के स्वामी सचिन गोरखा ने फायर बिग्रेड, पुलिस और दुकान स्वामी को आग लगने की जानकारी दी। फायर ब्रिगेड कर्मियों के अलावा आसपास के लोगों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पीड़ित उमा शंकर ने बताया कि अग्निकांड में दुकान पर रखी 10 कैरेट पैप्सी की बोतलें, खाली कैरेट, बाल्टी, टब, कांच के गिलास, 6 कुर्सियां आदि जलकर राख हो गईं। बताया गया कि आग लगने से करीब 20 हजार रुपये से ज्यादा का नुकसान हुआ है। उमाशंकर ने एसडीएम को ज्ञापन देकर आर्थिक सहायता की मांग की है।