फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Those troubled by traffic jams in Champawat

एनएच पर पांच घंटे तक बंद रहा यातायात

Mon, 20 Jun 2016 10:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत।
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत। Updated Mon, 20 Jun 2016 10:53 PM IST
विज्ञापन
Those troubled by traffic jams in Champawat
चंपावत में ट्रैफिक जाम से लोग परेशान - फोटो : अमर उजाला

चंपावत। सोमवार सुबह हुई बारिश से टनकपुर-पिथौरागढ़ नेशनल हाइवे चल्थी के पास मलबा आने से पांच घंटे बंद रहा। सुबह साढ़े पांच बजे से बंद एनएच को करीब साढ़े नौ बजे यातायात के लिए खोला जा सका। जिस कारण जिला मुख्यालय में अखबार सहित अन्य जरूरी सामानों के वाहन काफी देरी से पहुंचे। एनएच अवरुद्ध होने के कारण दोनों ओर वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गई, करीब पांच घंटे बाद यातायात बहाल हो सका।

विज्ञापन


आपदा नियंत्रण कक्ष से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार को 3.4 एमएम वर्षा रिकॉर्ड की गई, जबकि बनबसा में 26 एमएम बारिश हुई। शारदा बैराज का जलस्तर 41494 क्यूसेक दर्ज किया गया। चल्थी में एनएच से मलबा हटाए जाने के बाद मार्ग खुलते ही कई स्थानों में जाम लगने से परेशानी हुई। जिला मुख्यालय में भी एकाएक आए वाहनों के रेले से कई बार जाम लगने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। 
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed