फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   This time Pithoragarh octroi will be a welcome gate

इस बार पिथौरागढ़ चुंगी तिराहे पर बनेगा स्वागत द्वार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 07 Mar 2020 11:18 PM IST
विज्ञापन
This time Pithoragarh octroi will be a welcome gate
टनकपुर के पिथौरागढ़ चुंगी तिराह में बनता पूर्णागिरि मेला स्वागत द्वार। - फोटो : TANAKPUR
टनकपुर (चंपावत)। उत्तर भारत के सुप्रसिद्ध पूर्णागिरि मेले की तैयारी तेजी से चल रही है। श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मुहैया कराने को पथ प्रकाश, विश्राम, सुरक्षा, चिकित्सा आदि व्यवस्थाओं का काम अंतिम चरण में चल रहा है। इस बार यात्रियों को ककरालीगेट के बजाय करीब एक किलोमीटर पहले पिथौरागढ़ चुंगी तिराहे से पथ प्रकाश की सुविधा मिलेेगी। मेेले का स्वागत द्वार भी पिथौरागढ़ चुंगी तिराहे पर ही बनाया जा रहा है।
विज्ञापन

पूर्णागिरि मेला शुरू होने में तीन दिन शेष रह गए हैं। 11 मार्च से सरकारी तौर विधिवत मेला शुरू हो जाएगा। करीब एक माह पूर्व चल रहे मेले के आयोजन की तैयारी अब अंतिम चरण में है। आयोजक कमेटी द्वारा समूचे मेला क्षेत्र में पेयजल व्यवस्था दुरुस्त करने के साथ यात्री विश्राम टिनशेड, पथ प्रकाश, खोया-पाया केंद्र, सुरक्षा, वाहन पार्किंग, चिकित्सा, मेला ड्यूटी में तैनात अधिकारियों व कर्मचारियों के लिए आवासीय सुविधा के साथ ही अन्य व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है। मेला मजिस्ट्रेट एसडीएम दयानंद सरस्वती, मेला अधिकारी एएमए राजेश कुमार, नोडल सुरक्षा अधिकारी सीओ विपिन चंद्र पंत और मंदिर समिति अध्यक्ष पं. भुवन चंद्र पांडेय मेले की तैयारी और व्यवस्थाओं पर नजर रखे हैं। मेला अधिकारी एएमए राजेश कुमार ने बताया कि इस बार मेले का स्वागत द्वार पिथौरागढ़ चुंगी तिराहे पर बनाया जा रहा है और पथ प्रकाश की व्यवस्था भी स्वागत द्वार से की जा रही है।
विज्ञापन

मेले के लिए शारदा स्नानघाट में बनने लगी दुकानें
पूर्णागिरि मेले के टनकपुर के शारदा स्नानघाट में भी व्यापारियों ने दुकानों का निर्माण शुरू कर दिया है। नगर पालिका की तहबाजारी पर स्नानघाट से नीचे नदी तट पर व्यापारी अस्थाई दुकानें बनाने में जुट गए हैं। नगर पालिका अध्यक्ष विपिन कुमार ने बताया कि शहर क्षेत्र में मेले की तैयारी लगभग पूरी कर ली गई है। पालिका का प्रयास रहेगा की मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर से बेहतर सुविधाएं मुहैया कराई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

नारायण सिंह भैरव मंदिर और सुरेंद्र बने काली मंदिर चौकी इंचार्ज
पुलिस अधीक्षक लोकेश्वर सिंह ने पूर्णागिरि मेले के लिए स्थापित भैरव मंदिर और काली मंदिर पुलिस चौकियों के प्रभारी नियुक्त कर दिए हैं। कोतवाल धीरेंद्र कुमार ने बताया कि पाटी कोतवाली के इंस्पेक्टर नारायण सिंह को भैरव मंदिर और एसआई सुरेंद्र सिंह खड़ायत को काली मंदिर पुलिस चौकी का इंचार्ज बनाया गया है। जबकि एसआई लक्ष्मण सिंह ठुलीगाड़ थाने के प्रभारी बने रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed