फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   They forgot to repair the road in the name of the martyr

Champawat News: शहीद के नाम पर सडृक की और मरम्मत करना भूल गए

Mon, 24 Mar 2025 10:41 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Mon, 24 Mar 2025 10:41 PM IST
विज्ञापन
They forgot to repair the road in the name of the martyr
बदहाल पडा शहीद श्याम सिंह नाम से बना चामी चौमेल खेती काकडी मोटर मार्ग। संवाद
लोहाघाट (चंपावत)। बाराकोट ब्लॉक में शहीद श्याम सिंह बिष्ट के नाम पर बनी चामी-खेती काकड़ी सड़क बदहाल है। क्षेत्र के आक्रोशित लोगों ने शासन-प्रशासन और लोनिवि पर उपेक्षा का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सड़क पर या तो डामरीकरण कर इसे सुधारा जाए अन्यथा मार्ग से शहीद का नाम हटा दिया जाए।
विज्ञापन

चामी के ग्राम प्रधान (प्रशासक) प्रकाश सिंह महर का कहना है कि क्षेत्र के लोग लंबे समय से शहीद श्याम सिंह के नाम से बनी ढाई किमी लंबे बदहाल चामी-खेती काकड़ी मोटर मार्ग पर डामरीकरण की मांग कर रहे हैं, लेकिन कोई इस मार्ग की सुध नहीं ले रहा है। वर्षों पूर्व करीब एक किलोमीटर मार्ग पर डामरीकरण हुआ था, वह भी अब पूरी तरह से उखड़ चुका है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि बारिश के दिनों में यह मार्ग कीचड़ से भर जाता है, जिससे इस मार्ग पर वाहनों का गुजरना मुश्किल हो जाता है। ग्रामीण जान जोखिम में डालकर आवाजाही करने के लिए मजबूर होते हैं। ग्रामीणों ने जल्द से जल्द मार्ग की मरम्मत कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
शहीद श्याम सिंह बिष्ट के नाम से बना यह मार्ग वर्तमान में बदहाल है। न तो शासन-प्रशासन और न ही लोनिवि शहीद के नाम से बने इस मार्ग की कोई सुध ले रहा है। उबड़खाबड़ और बदहाल पड़े इस मार्ग से चामी, मौलानी, लीदू, ध्याड़ी, खेती और काकड़ी गांव की तीन हजार से ज्यादा की आबादी आवाजाही करती है। मार्ग की हालत जल्द ठीक की जानी चाहिए। - भवान सिंह महर, पूर्व ग्राम प्रधान चामी
कोट
शासन के निर्देश पर लोनिवि ने चामी-खेती-काकड़ी मोटर मार्ग का नाम शहीद के नाम पर तो रख दिया, लेकिन सड़क किनारे एक बोर्ड लगाने के बाद इस मार्ग बिसरा दिया गया है। बदहाल मार्ग से ग्रामीण जान जोखिम में डालकर आवाजाही करके के लिए मजबूर हैं। मार्ग की जर्जर हालत सरकार के विकास के दावों की पोल भी खोल रही है। - दान सिंह, ग्रामीण

कोट
पूर्व में चामी-खेती-काकड़ी मार्ग के सुधारीकरण के लिए राज्य योजना के अंतर्गत आगणन तैयार किया गया था। वर्तमान में नए रेटों के तहत आगणन तैयार कर अधीक्षण अभियंता को दोबारा भेजा जा रहा है। स्वीकृति मिलने के बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी। - हितेश कांडपाल, अधिशासी अभियंता, लोनिवि लोहाघाट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed