{"_id":"60c4fab98ebc3e2e3307891b","slug":"there-was-a-stir-due-to-the-name-of-the-soldier-of-champawat-champawat-news-hld427514513","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंपावत के सिपाही का नाम आने से हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंपावत के सिपाही का नाम आने से हड़कंप
विज्ञापन
चंपावत। ऊधमसिंह नगर जिले के किच्छा में शनिवार को आठ किलो चरस तस्करी पकड़े जाने के मामले में चंपावत पुलिस में तैनात एक सिपाही का नाम आया है। इस मामले में आरोपी बनाया गया पिथौरागढ़ जिले का सिपाही प्रभात बिष्ट भी मूल रूप से चंपावत जिले के पाटी ब्लॉक का रहने वाला है। एक ही जिले के निवासी दो पुलिस कर्मियों के नाम आने से हड़कंप मचा है। खबर लिखे जाने तक चंपावत पुलिस में तैनात सिपाही के खिलाफ मुकदमा दर्ज नहीं हुआ है। यह सिपाही पांच माह पहले ही अल्मोड़ा जिले से स्थानांतरित होकर चंपावत आया था। कोतवाल धीरेंद्र कुमार ने बताया कि सिपाही सात दिन की छुट्टी पर है। चंपावत जिले का पाटी ब्लॉक चरस की तस्करी के लिए अक्सर सुर्खियों में रहता है।
कोट
चरस तस्करी मामले में चंपावत कोतवाली में तैनात एक सिपाही का नाम प्रारंभिक तौर पर सामने आया है। ऊधमसिंह नगर जिले की पुलिस टीम यहां आकर सिपाही से पूछताछ करेगी। सिपाही को आरोपी बनाने पर निलंबित करने के साथ विभागीय कार्रवाई की जाएगी। सिपाही का भाई भी हिस्ट्रीशीटर है।
लोकेश्वर सिंह, एसपी, चंपावत।