फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   There is still time for Purnagiri fair to become Baromasi: DM

पूर्णागिरि मेले के बारोमासी होने में अभी वक्त : डीएम

Thu, 07 Dec 2023 11:11 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Thu, 07 Dec 2023 11:11 PM IST
विज्ञापन
There is still time for Purnagiri fair to become Baromasi: DM
चंपावत। मां पूर्णागिरि धाम में वर्षभर सरकारी मेले के लिए श्रद्धालुओं को अभी और इंतजार करना होगा। वर्ष 2024 से ये मेला बारोमासी नहीं हो सकेगा। बृहस्पतिवार को पत्रकार वार्ता में डीएम नवनीत पांडे ने साफ किया कि बारोमासी मेले में अभी वक्त लगेगा। सीएम की घोषणा को साकार करने के लिए तेजी से अवस्थापना सुविधाओं और आधारभूत व्यवस्थाओं को संवारा जा रहा है।
विज्ञापन

पूर्णागिरि धाम के विकास की कार्ययोजना पर काम शुरू भी कर दिया गया है। पूर्णागिरि रज्जुमार्ग के काम की शुरुआत हो चुकी है। धाम में विकास और सुविधाओं के काम में कुछ और वक्त लगेगा, इसलिए 15 जून को सरकारी मेले की समाप्ति के बाद इसकी समीक्षा कर बारोमासी मेले की शुरुआत को लेकर मंथन किया जाएगा। डीएम ने कहा कि अगले साल 26 मार्च से शुरू होने वाले मेले में श्रद्धालुओं को अधिकतम सुविधा देने के साथ आध्यात्मिक अहसास कराना प्राथमिकता है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने इस साल नौ मार्च को मेले के शुभारंभ मौके पर मां पूर्णागिरि धाम के मेले को सालभर का करने का एलान किया था। इससे इस क्षेत्र को नई पहचान मिलने के साथ पर्यटन और कारोबार बढ़ने के साथ स्वरोजगार के मौके बढ़ेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed