फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   There is no clue of the woman in the river, consolation given to the family

नदी में बही महिला का सुराग नहीं, परिजनों को दी सांत्वना

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 08 Aug 2021 11:22 PM IST
विज्ञापन
There is no clue of the woman in the river, consolation given to the family
बाराकोट के पाडासोंसेरा गांव में नदी में बही महिला के घर जाकर परिजनों को सांत्वना देते प्रशांत वर? - फोटो : LOHAGHAT
लोहाघाट (चंपावत)। उत्तराखंड कांग्रेस चुनाव प्रबंधन समिति के सदस्य प्रशांत वर्मा ने पड़ासोसेरा में नदी के उफान में बही गीता देवी के परिजनों को सांत्वना दी। पीड़ित परिवार को प्रशासन की ओर से किसी तरह की मदद नहीं मिलने पर नाराजगी जताई। साथ ही आपदा के मानकों के तहत मदद का आग्रह किया। वहीं नदी में पुल बनाने की ग्रामीणों की मांग की अनदेखी पर भाजपा सरकार को भी घेरा गया।
विज्ञापन

पड़ासोसेरा की गीता देवी पत्नी नारायण सिंह 20 दिन पहले पांव फिसलने से नदी में बह गई थी। तबसे महिला का सुराग नहीं लग सका है। रविवार को चुनाव प्रबंधन समिति के सदस्य वर्मा ने घर जाकर परिजनों को सांत्वना दी। ग्रामीणों का कहना है कि नौ साल पहले यहां झूला पुल प्रस्तावित किया गया था, लेकिन कांग्रेस सरकार बदलने के बाद पुल की योजना को ठंडे बस्ते में डाल दिया गया। दौरे में रमेश पंत, भगवान सिंह, दान सिंह, लाल सिंह, ओंकार सिंह धोनी अमित शाह, मनीष खर्कवाल, गणेश जोशी आदि साथ थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed