फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   There is a shortage of furniture in PM Shri GIC Champawat.

Champawat News: पीएमश्री जीआईसी चंपावत में हो रही फर्नीचर की कमी

Thu, 01 Jan 2026 10:49 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Thu, 01 Jan 2026 10:49 PM IST
विज्ञापन
There is a shortage of furniture in PM Shri GIC Champawat.
चंपावत। नगर का पीएमश्री जीआईसी चंपावत फर्नीचर की कमी से जूझ रहा है। इससे बच्चों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कई बार मेज-कुर्सी न होने के कारण बच्चों को फर्श पर बैठकर ही शिक्षा ग्रहण करनी पड़ती है।
विज्ञापन

जिले के पीएमश्री विद्यालयों में जीआईसी चंपावत सबसे अधिक छात्र संख्या वाला विद्यालय है। वर्तमान में विद्यालय में 705 विद्यार्थी अध्ययनरत हैं। स्कूल में बच्चों के बैठने के लिए पर्याप्त मेज-कुर्सी उपलब्ध नहीं हैं। प्रधानाचार्य उमेद सिंह ने बताया कि विद्यालय में अभी भी बच्चों के सापेक्ष फर्नीचर उपलब्ध नहीं हैं। विभाग की ओर से कुछ समय पहले 100 मेज-कुर्सी के सेट उपलब्ध कराए गए थे लेकिन अभी भी 150 मेज-कुर्सी की और जरूरत है। फर्नीचर न होने से अन्य कक्षाओं से वैकल्पिक व्यवस्था करनी पड़ती है।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य ने बताया कि कई बार छात्र संख्या पूरी होने पर बच्चों को फर्श पर बैठकर भी शिक्षा ग्रहण करनी पड़ती है। इसके लिए विभाग से फर्नीचर उपलब्ध कराने की मांग की गई है। सीईओ मेहरबान सिंह बिष्ट ने बताया कि जीआईसी चंपावत को 100 मेज-कुर्सी सेट उपलब्ध कराए गए हैं। बच्चों की शिक्षा व्यवस्था को बेहतर करने और उनके बैठने की समस्या का विभाग की ओर से जल्द समाधान कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed