फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   There are only two per cent of people use net banking

महज दो प्रतिशत लोग कर रहे नेट बैंकिंग का उपयोग

Sat, 03 Dec 2016 10:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत Updated Sat, 03 Dec 2016 10:34 PM IST
विज्ञापन
There are only two per cent of people use net banking
एसबीआई - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन

 परंपरागत बैंकिंग पहाड़ के लोगों को अधिक रास आती है। फिलहाल यहां के लोग परंपरागत बैंकिंग के मोह से दूर नहीं है। मोबाइल कनेक्टिविटी वाले और शहरी क्षेत्र के लोगों में भी नेट बैंकिंग अभी सपना है। जिले में महज दो प्रतिशत खाताधारक ही नेट बैंकिंग से जुड़े हैं। जिले में अभी हर खाताधारक के पास एटीएम और रुपे कार्ड तक नहीं है।
500 और 1000 के नोट बंद होने और कैश की कमी के बीच नेट बैंकिंग और डिजिटल मनी को प्रोत्साहित किया जा रहा है। वर्तमान में गांवों की ही नहीं, शहर की मौजूदा हालात भी मनी बैंकिंग को लेकर बेहद सुस्त है। जबकि नेट बैंकिंग के जरिए बगैर बैंक में जाए मनी ट्रांसफर और दूसरी सुविधाएं हासिल की जा सकती हैं। चंपावत जिले में अब भी अधिकांश लोग परंपरागत बैंकिंग से ही जुड़े हैं। लिहाजा रुपए जमा करने, निकालने अथवा दूसरे के खाते में ट्रांसफर करने के लिए बैंकों में लाइनें लगना आम है।
विज्ञापन

लीड बैंक के मुताबिक जिले के विभिन्न बैंकों की 56 शाखाओं में 57 हजार से अधिक खाताधारक हैं। लेकिन इनमें से एटीएम अथवा रुपे कार्ड मात्र 25 हजार से कम लोगों के पास हैं। इन 28 हजार खाताधारकों में से भी नौ हजार खाताधारकों द्वारा इनका उपयोग न करने से ये एटीएम कार्ड निष्क्रिय हैं। इंटरनेट बैंकिंग का उपयोग तो गांवों में हो ही नहीं रहा है। मुख्यालय सहित जिले के तीन अन्य नगरों टनकपुर, बनबसा और लोहाघाट में भी नेट बैंकिंग का इस्तेमाल कम हो रहा है। बमुश्किल 1100 लोग ही जिले में नेट बैंकिंग से जुड़े हैं। शहरी पढ़े-लिखे और नौकरी-पेशा लोग भी नेट बैंकिंग से झिझकते हैं। लीड बैंक अधिकारी आनंद सिंह रावत का कहना है कि नेट बैंकिंग का उपयोग करने वालों की संख्या बहुत कम है। लोगों को नेट बैंकिंग के फायदे बताकर इससे जोड़ने का अभियान चलाकर प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



फिलहाल बैंक के हर खाताधारक के पास एटीएम कार्ड नहीं है। अलबत्ता अब हर नए खाताधारक को एटीएम कार्ड देने तथा इसके सुरक्षित उपयोग के तरीके बताए जा रहे हैं। साथ ही उन्हें नेट बैंकिंग के लाभ बताकर इसके लिए प्रेरित भी किया जा रहा है।
हीरा सिंह पांगती, मुख्य प्रबंधक, एसबीआई, चंपावत।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed