चंपावत। जिला मुख्यालय के पूल्ड हाउस से लगे पुनेठी के जंगलाें में लगातार दूसरे दिन भी आग धधकने से वन कर्मियों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। शनिवार को पुनेठी वन पंचायतों के जंगलों में लगी आग से करीब आधा हेक्टेअर जंगल जल कर राख हो गया। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने को प्रयास किया।
पुनेठी के अलावा ढकना बडोला वन पंचायत में भी आग की वजह से आधा हेक्टेअर जंगल जलकर राख हो गया। वन दरोगा चतुर सिंह ने बताया कि शनिवार को वन पंचायत पुनेठी के जंगलों में आग लगने की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम ने मौके पर जाकर आग पर काबू पाया। वन विभाग की टीम में वन दरोगा चतुर सिंह, हरीश जोशी, अक्षय वर्मा, दिनेश चंद्र, चंद्र शेखर, लक्ष्मण राम, मोहन जोशी आदि मौजूद रहे।