फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Then former chief minister will reach the assembly from champawat

तो चंपावत से विधानसभा पहुंचेंगे पूर्व मुख्यमंत्री!

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 08 Aug 2020 11:25 PM IST
विज्ञापन
Then former chief minister will reach the assembly from champawat
चंपावत। कोरोना काल में चंपावत जिले में शनिवार को एकाएक सियासी हलचल तेज हो गई। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के चंपावत जिले से चुनाव लड़ने की चर्चा सोशल मीडिया में वायरल होने से यहां एकाएक हलचल तेज हो गई। चंपावत जिले की दोनों विधानसभा सीट अल्मोड़ा संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत आती हैं। अल्मोड़ा लोकसभा सीट का हरीश रावत तीन बार प्रतिनिधित्व भी कर चुके हैं।
विज्ञापन

चंपावत जिले में दो विधानसभा सीट लोहाघाट व चंपावत हैं। उत्तराखंड बनने के बाद से इन सीटों पर दो बार कांग्रेस व दो बार भाजपा काबिज रही। इस वक्त यहां दोनों सीटों पर भाजपा के विधायक हैं। शनिवार को सोशल मीडिया में चंपावत जिले से अगला चुनाव लड़ने की चर्चा ने यहां एकाएक राजनीतिक पारा बढ़ा दिया। इसने कांग्रेस के अलावा भाजपा में भी हलचल बढ़ा दी।
विज्ञापन

बता दें कि हरीश रावत का सियासी सफर 1980 में अल्मोड़ा लोकसभा सीट से शुरू हुआ। तब उन्होंने इस सीट से भाजपा के दिग्गज नेता डॉ. मुरली मनोहर जोशी को हराया था। यहां से रावत ने लगातार तीन बार लोकसभा में प्रतिनिधित्व किया। लेकिन इसके बाद 1991, 1996, 1998 व 1999 के लोकसभा चुनाव में श्री रावत लगातार चुनाव लड़े। 2004 में अल्मोड़ा सीट से हरीश रावत की पत्नी रेणु रावत ने चुनाव लड़ा, लेकिन भाजपा प्रत्याशी बची सिंह रावत ने उन्हें हरा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस ने दो महीने पहले पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत को चंपावत जिले से विधानसभा चुनाव लड़ने का न्योता दिया था। ये इलाका पूर्व सीएम हरीश रावत के लिए जाना-पहचाना है। उनके आने से कांग्रेस को पहाड़ की सभी 14 सीटों में लाभ होगा।
उत्तम देऊ,
जिलाध्यक्ष, कांग्रेस, चंपावत।
पूर्व सीएम हरीश रावत के सियासी सफर का आगाज पहाड़ से ही हुआ था। उनके इस क्षेत्र में आने से न केवल क्षेत्र को कद्दावर प्रतिनिधि मिलेगा, बल्कि संगठन की ताकत भी बढ़ेगी। मैं खुद भी उनसे यहां से चुनाव लड़ने का आग्रह करूंगा।

हेमेश खर्कवाल,
पूर्व विधायक, चंपावत।
सोशल मीडिया में कांग्रेस और पूर्व सीएम हरीश रावत को लेकर चल रही चर्चा उनका आंतरिक मामला है। कांग्रेस से कौन प्रत्याशी होगा, भाजपा को इससे कोई फर्क नहीं पड़ता।
मोहन अधिकारी,
जिला मीडिया प्रभारी,
भाजपा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed