फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Theft of Tractor in Champawat

पुलिस ने किया ट्रैक्टर चोरी का खुलासा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 06 Apr 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Theft of Tractor in Champawat
चंपावत के चल्थी चौकी पुलिस की ओर से बरामद की गई टैक्टर ट्राली। - फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। जिले की चल्थी चौकी पुलिस ने एनएच में ट्रैक्टर चोरी का खुलासा किया है। पुलिस ने दो आरोपी को बरामद कर उनकी निशानदेही पर ट्रैक्टर भी बरामद कर लिया है।
विज्ञापन

थाना सितारंगज जिला यूएस नगर के ग्राम बमनपुरा निवासी पप्पू कुमार पुत्र जवाहर लाल ने दो दिन पूर्व चल्थी चौकी में तहरीर दी। बताया कि एक अप्रैल की रात से उसका नीले रंग का ट्रैक्टर यूपी 20 बीई 6517 एनएच में झालाकुड़ी बैंड से चोरी हो गया है। इस तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। एसपी देवेंद्र पींचा के निर्देश पर सीओ स्पेशल ऑपरेशन अभिनव चौधरी के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास क्षेत्र में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाली और ठोस साक्ष्यों के आधार पर घटना का खुलासा किया। पुलिस ने इस घटना के आरोपी उत्तर प्रदेश के थाना स्वार जिला रामपुर के राजानगर निवासी मो. रिजवान (30) पुत्र मो. शाहिद अली और थाना रेहड़, जिला बिजनौर के ग्राम रानी नागल निवासी ज्ञान सिंह (27) पुत्र सोहन सिंह को पतलोट नैनीताल से गिरफ्तार किया। चोरी के वाहन को पतलोट और उसके चेचिस को बाजपुर से बरामद किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed