फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Theft in Lohaghat

सीसीटीवी में कैद हुआ मेडिकल स्टोर में हाथ साफ करने वाला शख्स

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 10 Sep 2020 11:29 PM IST
विज्ञापन
Theft in Lohaghat
लोहाघाट (चंपावत)। खड़ी बाजार में एक मेडिकल स्टोर से दिनदहाड़े चोरी का आरोपी सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ। आरोपी के परिजनों के माफी मांगने पर समझौता हो गया।
विज्ञापन

मेडिकल स्टोर के संचालक ललित मोहन राय ने बताया कि कुछ समय से उनकी दुकान से सामान और गल्ले से रुपये गायब हो रहे थे, लेकिन वे इसे नजरंदाज करते रहे। राय ने बताया कि पाटी ब्लॉक के एक गांव निवासी एक युवक अक्सर दुकान में आता था। बुधवार को उसके दुकान से जाते समय एक सामान गिरने की आहट हुई। उसे देखने के लिए जैसे ही वे आगे बढ़े, तो वह युवक भाग गया। शक होने पर दुकान स्वामी ने सीसीटीवी फुटेज खंगाली, तो आरोपी सैनिटाइजर, मच्छर मार दवा आदि उत्पाद चोरी कर गल्ला खोलता भी दिखा। पता चलने पर आरोपी युवक के परिजनों ने मेडिकल स्टोर स्वामी से माफी मांगी। भविष्य में ऐसी करतूत न करने की बात कही। इसलिए दुकान स्वामी ने रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed