{"_id":"5f303eaa8ebc3e41026f3e0b","slug":"the-youth-who-took-the-teenager-with-him-sent-to-jail-tanakpur-news-hld392835061","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरी को अपने साथ ले जाने वाले युवक को भेजा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किशोरी को अपने साथ ले जाने वाले युवक को भेजा जेल
विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। किशोरी को बहला फुसलाकर अपने साथ ले जाने के आरोप में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने किशोरी से बरेली स्थिति आर्य समाज मंदिर में शादी भी रचा ली थी। पुलिस का कहना है कि लड़की के नाबालिग होने के कारण शादी मान्य नहीं होगी। किशोरी के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। सोमवार को न्यायालय में किशोरी के164 के बयान होंगे।
पुलिस के अनुसार क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने शनिवार को थाने में तहरीर देकर बनबसा वार्ड संख्या छह (मीनाबाजार) निवासी राजा पर उसकी 15 वर्षीय बेटी का अपहरण का आरोप लगाया था। थानाध्यक्ष जसवीर सिंह चौहान ने बताया कि तहरीर के आधार पर छह अगस्त से अगवा किशोरी की तलाश में पुलिस की टीमें बना तलाश शुरू की गई।
रविवार सुबह पुलिस ने किशोरी और आरोपी युवक को बनबसा के सुुदूरवर्ती गांव मझगांव के पास से पकड़ लिया गया। पुलिस ने किशोरी के पिता की तहरीर पर उक्त आरोपी युवक पर आईपीसी की धारा 363/ 366 के तहत अपहरण का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी युवक और किशोरी को पकड़ने वाली टीम में एसआई सुमन पंत, कां. नरेंद्र दिलवाल, प्रवीण कुमार शामिल थे। मामले की जांच एसआई सुमन पंत को सौंपी गई है।