फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   The wind blowing in municipal sanitation

स्वच्छता अभियान को हवा में उड़ा रही पालिका

Tue, 31 May 2016 10:23 PM IST
ब्यूराे/अमर उजाला, चंपावत
ब्यूराे/अमर उजाला, चंपावत Updated Tue, 31 May 2016 10:23 PM IST
विज्ञापन
The wind blowing in municipal sanitation
स्वच्छता अभियान को हवा में उड़ा रही पालिका - फोटो : अमर उजाला

 चंपावत की नगर पालिका स्वच्छता अभियान को हवा में उड़ा रही है। नगर पालिका से 10 मीटर की दूरी पर स्थित गोरलचौड़ मैदान तक के हाल बुरे हैं। यहां तक कि गोलज्यू महोत्सव के बाद मैदान का कूड़ा तक भी नहीं उठा है। मैदान में 9 से अधिक कूड़े के ढेर हैं।

विज्ञापन

कूड़े को कूड़ेदान के अलावा अन्य स्थान पर डालने पर पालिका ने जुर्माना लगाने का एलान किया है।

चंपावत की आध्यात्मिकता को पहचान देने वाले गोलज्यू महोत्सव को संपन्न हुए छह दिन बीत गए हैं, लेकिन आयोजन स्थल गोरलदेव मैदान को अब तक साफ नहीं किया गया। गोरलदेव मैदान में जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हैं। पूरे मैदान में 9 से अधिक कूड़े के ढेर हैं। गंदगी से लोगों परेशान हैं। इस वजह से  खेलकूद गतिविधियां भी प्रभावित हो रही है। 
विज्ञापन


लोगों का कहना है कि एक तरफ पीएम नरेंद्र मोदी देशभर में स्वच्छता अभियान की मुहिम चलाए हुए हो, वहीं चंपावत में नगर पालिका इस अभियान पर पलीता लगा रही है। अधिशासी अधिकारी अभिनव कुमार ने जल्द ही कूड़े उठवाने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



पालिका सीमित संसाधनों के बीच सफाई को ठीक तरीके से अंजाम दे रही है। कूड़ा गाड़ियों की वजह से इस कूड़े को नहीं उठाया जा सका। सफाई कर्मियों को एक दिन के भीतर कूड़े के ढेर उठाने को कहा गया है।
प्रकाश तिवारी अध्यक्ष, नगर पालिका, चंपावत।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed