फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   The water sources in the forests also started decreasing.

Champawat News: जंगलों के स्रोतों का भी पानी होने लगा कम

Sun, 19 May 2024 10:44 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Sun, 19 May 2024 10:44 PM IST
विज्ञापन
The water sources in the forests also started decreasing.
दोगाड़ी वन रेंज में पुराने तालाब की सफाई करते वन कर्मी। संवाद
टनकपुर (चंपावत)। भीषण गर्मी से जंगलों में आग की घटनाओं के साथ ही जल स्रोतों का पानी कम होने लगा है। इस पर वन विभाग सक्रिय हो गया है। अकेले दोगाड़ी वन रेंज में विभाग ने करीब 24 तालाबों की सफाई कर पानी भर दिया है।
विज्ञापन

रेंजर रमेश चंद्र जोशी ने बताया कि दो नए तालाब बना दिए हैं और वन कर्मियों को तालाबों के पानी पर नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं। इस बार मौसम का मिजाज गर्म होने से अभी तक बरसात कम हुई है। इससे जंगलों में आग की घटनाएं भी बढ़ गई है। साथ ही जंगलों के अंदर के छोटे-छोटे जल स्रोतों का पानी कम होने लगा है। इससे वन्यजीवों को भी पानी के लिए दिक्कत होने लगी है।
विज्ञापन

रेंजर ने बताया कि वर्तमान में रेंज के अंतर्गत हाथियों के झुंडों का विचरण भी हो रहा है। साथ ही हिरन, चीतल आदि वन्यजीव भी अच्छी संख्या में हैं। जंगल में 23 पुराने तालाब हैं और दो नए तालाब और बना दिए हैं पुराने तालाबों की सफाई करा दी है। तालाबों में पानी कम न हो इसके लिए कर्मियों को निर्देशित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed