फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   The water of the nursery stream which quenched thirst for years has dried up.

Champawat News: वर्षों से प्यास बुझाने वाले नर्सरी धारे का पानी सूखा

Mon, 20 May 2024 10:46 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Mon, 20 May 2024 10:46 PM IST
विज्ञापन
The water of the nursery stream which quenched thirst for years has dried up.
गमी बढ़ने के चलते सूखा सालों से लोहाघाट नगर के लोगों की प्यास बुझाने वाला नर्सरी धारा। संवाद
लोहाघाट (चंपावत)। क्षेत्र में लंबे समय से बारिश नहीं होने से वर्षों से लोगों की प्यास बुझाने वाले नर्सरी धारे का पानी सूख गया है। धारे का पानी सूखने से नगर के लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी हिमांशु, दीपक चंद्र, रमेश जोशी और हेम बिष्ट ने बताया कि पानी भरने के लिए वे लोग नर्सरी धारे पर आए थे लेकिन पानी टंकी सूखी मिली। इसके चलते उन्हें निराश होकर लौटना पड़ा। पूर्व पालिकाध्यक्ष गोविंद वर्मा का कहना है कि नर्सरी धारा वर्षों से लोहाघाट नगर के लोगों की प्यास बुझाता आ रहा है।
विज्ञापन

मौसम में आए बदलाव और भीषण गर्मी पड़ने से यह धारा भी सूख गया है। नगर वासी पेयजल के लिए दर-दर भटक रहे हैं। हालांकि नगर में लगे सोलर हैंडपंप आदि से लोगों को कुछ राहत मिल रही है। वहीं जल संस्थान की पेयजल योजना से तीसरे या चौथे दिन मात्र 20 मिनट ही पानी मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
गर्मी बढ़ने से पेयजल स्रोतों के पानी में भारी कमी आई है। लोहाघाट नगर के लिए प्रतिदिन 2160 केल पानी की जरूरत है जिसके सापेक्ष चार योजनाओं से 430 केएल पानी ही मिल रहा है। करीब 40 केएल पानी पिकअप टैंकरों के जरिए मुख्य टैंक में डाला जा रहा है। यदि जल्द अच्छी बारिश नहीं होती है तो पेयजल समस्या और गहराने से इन्कार नहीं किया जा सकता। - पवन बिष्ट, एई, जल संस्थान, चंपावत।

--
तपनीपाल में तीन माह से नहीं मिल रहा आधे गांव को पानी

प्रभावित ग्रामीणों ने डीएम और जल संस्थान के ईई को सौंपा ज्ञापन
चंपावत। जिले के तपनीपाल गांव में पानी के लिए लोग परेशान हैं। आधे गांव में पीने का पानी ही नहीं आ रहा है। लोगों का कहना है कि जल संस्थान की ओर से हर घर नल योजना के तहत गलत तरीके से संयोजन दिए जाने से आधे गांव वालों के समक्ष पेयजल संकट गहरा गया है। बताया कि पूर्व में बिछाई गई पेयजल लाइन से सभी को पर्याप्त पानी मिलता था। ग्रामीणों ने पेयजल योजना का निरीक्षण कर संयोजनों की जांच करने और पेयजल समस्या का समाधान किए जाने की मांग की है। प्रभावित ग्रामीणों ने सोमवार को डीएम नवनीत पांडे और जल संस्थान के अधिशासी अभियंता बिलाल यूनुस को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन देने वालों में अशोक सिंह, हरीश सिंह, केशर सिंह, श्याम सिंह, पुष्पा देवी, राधिका देवी, त्रिलोगी देवी, राजेंद्र सिंह आदि ग्रामीण शामिल रहे। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed