{"_id":"5db9c0318ebc3e017f1e837a","slug":"the-title-clash-between-tanakpur-blue-and-tanakpur-red-tanakpur-news-hld3621815159","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरा सेमी फाइनल मैच टनकपुर रेड ने जीता, खिताबी भिडंत आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूसरा सेमी फाइनल मैच टनकपुर रेड ने जीता, खिताबी भिडंत आज
विज्ञापन
अतिथियों के साथ टनकपुर रेड और हिंद पब्लिक स्कूल खटीमा की टीम के खिलाड़ी।
- फोटो : TANAKPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टनकपुर (चंपावत)। अंडर 17 क्रिकेट टूर्नामेंट के दूसरे सेमी फाइनल में टनकपुर रेड ने हिंद पब्लिक स्कूल खटीमा को हराकर टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश कर लिया है। बृहस्पतिवार को फाइनल मुकाबला टनकपुर ब्लू और टनकपुर रेड के बीच होगा।
जिला क्रीड़ा विभाग की ओर से स्टेडियम मैदान में चल रहे टूर्नामेंट का दूसरा सेमीफाइनल मैच बुधवार को टनकपुर रेड और हिंद पब्लिक स्कूल की टीम के बीच हुआ। टनकपुर रेड ने 172 रन बनाए, जबकि हिंद पब्लिक स्कूल की टीम 88 रन पर ऑल आउट हो गई। मैच के निर्णायक दीपक पांडेय और सोनू बोहरा थे। स्कोरर की जिम्मेदारी मनीषा कुंवर ने निभाई। मैच का आंखों देखा हाल लक्ष्मण चंद लक्की ने सुनाया। इस मौके पर क्रिकेट कोच दीपक सेठी, क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ चंपावत के अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह पाटनी, रिपुदमन सिंह तड़ागी, नितिन भारती, प्रकाश सिंह, यासीन, दीपक पचौली आदि मौजूद थे।
आज टनकपुर ब्लू और टनकपुर के बीच होगा फाइनल मैच
अंडर 17 क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच बृहस्पतिवार को होगा। क्रिकेट कोच दीपक सेठी ने बताया कि फाइनल मैच में टनकुपर ब्लू और रेड टीम के बीच मुकाबला होगा। मैच सुबह साढ़े दस बजे से शुरू होगा। उन्होंने क्रिकेट प्रेमियों से अधिक से अधिक संख्या में स्टेडियम आकर मैच का आनंद उठाने की अपील की है।