फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   The tipper encountered in the river in Baudadi

बौतड़ी में नदी में समाया टिप्पर, कूदकर बचाई ड्राइवर ने जान

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 07 Mar 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
The tipper encountered in the river in Baudadi
टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग में निर्माणाधीन बारहमासी मार्ग के डायवर्जन में चल्थी के प? - फोटो : CHAMPAWAT
लोहाघाट (चंपावत)। घाट-अल्मोड़ा सड़क मार्ग पर बौतड़ी पनार के पास एक टिप्पर बेकाबू होकर रामगंगा नदी में समा गया। अलबत्ता चालक के कूद जाने से वह बाल-बाल बच गया। टिप्पर में एकमात्र चालक सवार था।
विज्ञापन

शनिवार सुबह 11 बजे बौतड़ी से एक किमी दूर पनार की ओर टिप्पर संख्या यूके 05/0103 अनियंत्रित होकर नदी में जा समाया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने सर्च अभियान चलाया। प्रभारी थानाध्यक्ष हेमंत कठैत ने बताया कि प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टिप्पर में वड्डा (पिथौरागढ़) निवासी चालक कमल भट्ट पुत्र परमानंद भट्ट था। हादसे के बाद कूदने से उसकी जान बच गई। दुर्घटनाग्रस्त टिप्पर गंगोलीहाट में सड़क निर्माण कार्य में लगा हुआ है। राहत टीम में जगदीश चंद्र, हरीश मेहरा, अग्रिशमन अधिकारी चंदन राम, बाल मुकुंद राणा, सलामत जान, कुंदन गिरी, चंचल सिंह माहरा, राजेश चंद्र आदि शामिल थे।
विज्ञापन

चल्थी का डायवर्जन पुल टूटा, डंपर नदी में पलटा
चंपावत। टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) पर निर्माणाधीन बारहमासी मार्ग पर तेज बारिश से चल्थी का डायवर्जन मार्ग टूट गया। इससे अस्थाई छोटा पुल पर चल रहा एक डंपर (04सीए/4954) लधिया नदी में पलट गया। चल्थी चौकी प्रभारी हरीश प्रसाद ने बताया कि डंपर में चालक कमल सिंह (32) पुत्र चंचल सिंह के अलावा हेल्पर संजय सिंह (25) पुत्र लक्ष्मण सिंह (दोनों निवासी चंपावत के दियूरी कठौल) वाहन से कूद गए। जानकारी लगते ही चौकी प्रभारी के नेतृत्व में रवींद्र गिरी और हीरा सिंह की पुलिस टीम ने मौके पर पहुंच बचाव कार्य किया। चौकी प्रभरी ने बताया कि आवाजाही को मुख्य मार्ग से सुचारु किया गया है। इस मार्ग को रोड की कटिंग के चलते दूसरी जगह से चलाया जा रहा था। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed