फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   The three started off roadways bus routes

तीन बंद रूटों में शुरू हुई रोडवेज बस सेवा

Wed, 08 Feb 2017 10:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट (चंपावत)
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट (चंपावत) Updated Wed, 08 Feb 2017 10:18 PM IST
विज्ञापन
The three started off roadways bus routes
तीन बंद रूटों में शुरू हुई रोडवेज बस सेवा - फोटो : अमर उजाला
 लंबे समय से टायरों के अभाव में वर्कशॉप में खड़ी रोडवेज की तीन बसों का बुधवार से संचालन शुरू हो गया। तीन बंद रूटों में रोडवेज द्वारा बस सेवा संचालित किए जाने से लोगों को काफी राहत मिल रही है। इन बस सेवाओं के न चलने से यात्रियों को टैक्सियों मेें अधिक किराया देने के साथ वाहन बदलकर यात्रा करने को मजबूर होना पड़ रहा था।
विज्ञापन


उत्तराखंड परिवहन निगम के लोहाघाट डिपो के फॉरमैन दीपक सिंह ने बताया कि टायरों की कमी के चलते लंबे समय से बंद पड़ी लोहाघाट से ऋषिकेश, लोहाघाट से बरेली, रीठा साहिब से पोंटा के लिए बस सेवा को चालू किया गया। डिपो को 20 नए टायर मिलने के बावजूद अभी 24 और नए टायरों की जरूरत है। फॉरमैन का कहना है कि डिपो की कुल 48 बसों में से अभी भी 12 बसें टायरों के इंतजार में खड़ी हैं।
विज्ञापन


सहायक मंडलीय प्रबंधक मोहम्मद नसीर का कहना है कि टायरों की कमी के चलते बसों का संचालन ठप होने से डिपो को रोजाना लाखों रुपए का नुकसान हो रहा है। उच्चाधिकारियों से शीघ्र टायरों की व्यवस्था करने का आग्रह किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिलहाल 12 बस सेवा ठप
रोडवेज डिपो में बसों के टायर बदली न होने के कारण अभी भी कई रूटों में बस सेवा ठप है। लोहाघाट से रुद्रपुर, लोहाघाट से धारचूला, लोहाघाट से दिल्ली, टनकपुर से काशीपुर, टनकपुर से हरिद्वार और लोहाघाट से रुड़की बस सेवाओं का संचालन नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed